featured उत्तराखंड देश

Haridwar Kumbh 2021: महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान, भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी

kumbh 2021 Haridwar Kumbh 2021: महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान, भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ चल रहा है। महाकुंभ में आज दूसरा शाही स्नान है। सोमवती आमवस्या के मौके पर हरी की पौड़ी पर भक्तों का जनसैलाब डुबकी लगाने के लिए उमड़ पर पड़ा। अखाड़ों के साधु-संत और भक्त सभी पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। शाही स्नान करने के लिए नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र वीर सिंह भी पहुंचे हुए हैं। वो भी संतों के साथ शाही स्नान करेंगे।

हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। सावधानी के साथ सोमवती अमावस्या का शाही स्नान हो रहा है। कोरोना को लेकर हरिद्वार में प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। सभी अखाड़ों को स्नान के लिए आधे-आधे घंटे का वक्त दिया गया है।

दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आने वाले भक्तों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। प्रशासन ने लोगों को 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाने को कहा है।

महंत नरेंद्र गिरी कोरोना पॉजिटिव

उधर शाही स्नान से पहले उत्तराखंड में कोरोना डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1,333 लोगो संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हुई है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट कर पूरे अखाड़े को सैनिटाइज किया है। इसके अलावा उनके करीबी संतों की भी कोरोना जांच की जा रही है।

Related posts

जानिए कैसे होती है दाल पर पॉलिश, सेहत पर क्या होता है इसका असर

Aditya Mishra

किसान के हितों के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री तीरथ रावत

pratiyush chaubey

यूपी भाजपा में जल्‍द होगी मोर्चा व प्रकोष्‍ठ कार्यकारिणी की घोषणा

Shailendra Singh