featured देश

कुमार विश्वास ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

Untitled 1 कुमार विश्वास ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। आप नेता कुमार विश्वास ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा हैं नेशनल हेराल्ड के कार्यक्रम में प्रियंका ने भीड़ द्वारा पीटकर लोगों की हत्याओं पर कहा था कि ऐसी घटनाओं पर मेरा खून खौलता है मुझे बहुत गुस्सा आता है। कुमार ने कहा कि मौसमी नेताओं का खून अपने लिए हितकर घटनाओं पर ही खौलता है प्रियंका ने कहा था कि देश में लिंचिंग के घटनाओं को देखकर उनका खून खौल उठता है।

Untitled 1 कुमार विश्वास ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

बीते दिनो लिंचिंग की बढ़ी घटनाओं से देश भर में आक्रोश है कुमार विश्वास ने कहा कि लोकतंत्र में इतने वर्ष की आजादी के बाद सड़क पर इस तरह लोग समूह जाति धर्म और खाने पीने की पंसद के कारण मारे जाते है लेकिन राजनीतिक दलों का जो खून है वह मौसमी नेताओं का खून अक्सर अपने ही हितकर घटनाओं पर खौलता है।
कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी का खून 84 की घटनाओं से खौलना चाहिए था या तब से उनके परिवार का खून खौलना शुरु हो जाए जिस तरह से सड़क पर लोगों को मारा गया उन्होंने कहा कि देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बयान दिया था कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है तो उस समय खून खौलना चाहिए था तब प्रियंका को कहना चाहिए था कि यह एक अजीब बयान है और देश सबके लिए समान है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कुमार ने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि दोनों भाई बहनों ने समय अंतराल बांट रखा है कि इनका जुलाई में खून खौलेगा उनका खून जून में खौलेगा वह नानी के घर हैं तो उनका खून लौटकर खौलेगा बीच में इनका खौल रहा हैं।

Related posts

कुशीनगर: शादी की खुशियां मातम में बदली, कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत, PM-CM ने जताया दुख

Neetu Rajbhar

स्टिकर के साथ फलों की बिक्री पर प्रतिबंध

Trinath Mishra

Fire In Santacruz Hotel: मुंबई के सांताक्रूज की गैलेक्सी होटल में लगी आग, 3 लोगों की मौत

Rahul