नई दिल्ली। आज वुमेन डे के अवसर पर सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपने अलग-अलग अंदाज से नारी शक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को आज के दिन की शुभकामनाएं दी। लेकिन इसी बीच अभिनेत्री कृति सेनन ने वुमेन्स डे को वॉटऐवर डे कहते हुए एक वीडियो शेयर किया। कृति सेनन की यह वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। देखें वीडियो
Here we go again..!! #HappyWhatever @MsTakenFashion pic.twitter.com/G3oP9cvk7L
— Kriti Sanon (@kritisanon) March 8, 2017
इस वीडियो में कृति सेनन अपने हाथ में कुछ कार्ड बोर्ड लिए हुए है जिन पर कुछ लिखा हुआ है। इसमें कृति समाज ने आज भी महिलाओं को वो सम्मान और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल किया है। इसी वजह से वीडियो के ऐंड में वह इस दिन को वॉटऐवर डे कहा है।