Breaking News featured खेल

अफरीदी पर भड़के कोहली-कपिल, कश्मीर भारत का अंग है और हमेशा रहेगा

2017 2largeimg04 Feb 2017 162315743 अफरीदी पर भड़के कोहली-कपिल, कश्मीर भारत का अंग है और हमेशा रहेगा

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर एक विवादित ट्वीट किय़ा था। अफरीदी ने लिखा था कि भारत के हिस्से वाले कश्मीर में इस समय स्थिति काफी चिंताजनक है। अफरीदी ने लिखा था कि भारत वाले कश्मीर में निर्दोष लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है और कश्मीर में उठने वाली आवाज को भारत बेदर्दी और गोलियों से दबा रहा है। उन्होंने लिखा था कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि अब संयुक्त राष्ट्र संघ चुप क्यों है? यूएन कश्मीर में बह रहे रक्त को क्यों नहीं रोक रहा है?2017 2largeimg04 Feb 2017 162315743 अफरीदी पर भड़के कोहली-कपिल, कश्मीर भारत का अंग है और हमेशा रहेगा

मंगलवार को अफरीदी द्वारा दिए गए बयान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और भारत को पहला विश्व कप दिलवाने वाले कपिल देव ने गुस्सा जाहिर किया है। कोहली ने अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए ट्वीट किया कि जो आपके देश के लिए अच्छा है  वो मेरे देश के फायदे के लिए है। अगर कोई इनका विरोध करता है तो मैं कभी उसका समर्थन नहीं कंरूगा। कोहली ने लिखा कि ये उनकी निजी पसंद हो सकती है। जब मामले की पूरी जानकारी न हो तो उस फड्डे में टांग नहीं अड़ानी चाहिए।

वहीं भारत को पहला वर्ल्डकप खिताब जिताने वाले कपिल देव ने इस मामले को लेकर अफरीदी पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। कपित देश ने कहा कि कहा कि वो (अफरीदी) कौन है? हमें कुछ लोगों की बात पर जरा भी ध्‍यान नहीं देना चाहिए। कश्मीर भारत का अंग है और हमेशा भारत का ही रहेगा।

Related posts

सपा अध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन 2022 के सफर पर साइकिल

Aditya Mishra

तेजपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, कहीं ये बड़ी बातें

Aman Sharma

आईएएस अफसर ओम प्रकाश बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव..

Mamta Gautam