featured देश राज्य

रघुवर राज में महिलाएं असुरक्षित, बंदूक की नोक पर पांच लड़कियों से गैंगरेप

28 04 2017 gangrape रघुवर राज में महिलाएं असुरक्षित, बंदूक की नोक पर पांच लड़कियों से गैंगरेप

नई दिल्ली: सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे कर ले बावजूद इसके महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची के कोचांग का है जहां बंदूक की नोक पर बदमाशों ने पांच लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि लड़कियां कोचांग गांव में स्थानान्तरण और मानव तस्करी को लेकर लोगों को जागरुक करने गई थीं तभी बदमासों ने घटना को अंजाम दे दिया।

28 04 2017 gangrape रघुवर राज में महिलाएं असुरक्षित, बंदूक की नोक पर पांच लड़कियों से गैंगरेप
प्रतिकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री रघुवर दास  ने कार्रवाई का दिया आश्वाशन

इस मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस नें शुरुआती जांच के आधार पर बताया है कि आरोपी आदीवासी गांवों में चलने वाले पत्थलगढ़ी आंदोलन से जुड़े है। वहीं इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना है कि यह घटना शर्मसार करने वाली है और साथ ही उन्होने यह भी कहा है कि सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राहुल गांधी ने इंदिरा कैंटीन का किया उद्घाटन, ‘राज्य को भूख मुक्त बनाना लक्ष्य’

Pradeep sharma

30 दंड-बैठक करने पर मास्को के मैट्रो रेलवे स्टेशन में टिकट मिलता है मुफ्त

mahesh yadav

पतंजलि ने लॉन्च किया किम्भो मोबाइल ऐप,वॉट्सऐप को देगा टक्कर

mohini kushwaha