लाइफस्टाइल

शादियों से जुड़े कुछ बड़े मिथक जानकर आप रह जायेंगे दंग

relationship शादियों से जुड़े कुछ बड़े मिथक जानकर आप रह जायेंगे दंग

नई दिल्ली। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। यही पूरा हंगामा मस्ती और धमाल इसके साथ ही कई रस्मे और रिवाज लेकिन हमारे यहां शादियों से जुड़ी कई रस्मे और रिवाज हैं जो कि मिथक के तौर पर आज भी प्रचलित हैं। जैसे दुल्हन की मेंहदी का रंग तो कलीरे गिरना, दूध का गिरना और बारिश का होना इनको लेकर कई सारे मिथक हैं। लेकिन ऐसे कई बड़े मिथक हैं जिनके बारे में हम आपसे कुछ जानकारियां साझा कर रहे हैं।

relationship शादियों से जुड़े कुछ बड़े मिथक जानकर आप रह जायेंगे दंग

1-सबसे पहले दुल्हन की मेंहदी का रंग ये मिथक है कि जिस दुल्हन के हाथों से रंग जितना गहरा होता है उसकी शादी और रिश्ता उतना ही मजबूत होता है। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि मेंहदी का रंग जितना समय तक हाथों में चढ़ा रहता है उतना ही ससुराल में प्यार मिलता है।

2-अगर शादी के दिन बारिश हो जाए तो इसे पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इससे आने वाले भविष्य में विवाहित जोड़े को धनधान्य के साथ संतान का सुख जल्दी मिलता है। भले बारिश से शादी का मजा किरकिरा हो जाए लेकिन लोगों की चाह को अब आप क्या कहेंगे।

3-कहा जाता है कि बिना फेरे के दुल्हन का चेहरा या बिना किसी महूर्त के दुल्हन को देखना अपशकुन होता है। लेकिन आज के बदलते दौर में ये बात कहां तक सही है जब शादी की हर तैयारियों से लेकर शॉपिंग तक दूल्हा -दूल्हन साथ में कर रहे हैं।

4-कहा जाता है कि शादी वाले घर में चूल्हे पर गरम हो रहा दूध बहे तो या जले तो ये दुर्भाग्य का संकेत होता है। इसलिए शादी ब्याह वाले घर में दूध को चूल्हे पर चढ़ाते वक्त घर के सदस्य सावधान रहते हैं। क्य़ोंकि इस का गिरना अपशकुन का संकेत माना जाता है।

5-शादी की रस्मों में एक रस्म होती है कलीरे गिराना इस रस्म में दुल्हन के हाथों में बंधी कलीरे जिसके ऊपर गिरती है माना जाता है कि उसकी शादी सबसे पहले होती है। इसलिए इस रस्म के लिए अविवाहित लड़के लड़कियों के सर पर दुल्हन हाथ हिलाती है।

6-इसके साथ ही शादी के बाद दूल्हे और दुल्हन पर चावल फेंकते हैं लोगों का मानना है कि इसके जरिए वो अपनी शुभेच्छा और आशीष नव दंपति को देते हैं। कहा जाता है कि यह इनके आने वाले भविष्य के लिए अच्छे भाग्य का संकेत होता है।

7-शादी के दिन जो दुल्हन बनी लड़की सबसे ज्यादा रोती है उसका रोना बहुत शुभ माना जाता है कहा जाता है कि जिसने शादी के पहले आंसू बहा कि तो नए जीवन में प्रवेश करने पर अब उसे कभी भी आंखों से आंसू नहीं बहाने होंगे। उसका दाम्पत्य जीवन काफी सुखद और हंसी खुशी से बीतेगा।

Related posts

अगर आपको भी हो जाती है शूट बाइट की समस्या तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

mohini kushwaha

गर्मियों में स्कीन को एलर्जी से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Rani Naqvi

अब नहीं होगी कब्ज की परेशानी, करें ये उपाय

Vijay Shrer