featured देश भारत खबर विशेष

जानिए: क्यों और कब से मनाया जाता है हिंदी दिवस

hindi diwas 5 जानिए: क्यों और कब से मनाया जाता है हिंदी दिवस

नई दिल्ली। हिंदी भारत देश की राष्ट्रभाषा है और केंद्र सरकार ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सभी मंत्रालयों में ज्यादा से ज्यादा हिंदी का इस्तेमाल करने को कहा गया। हिंदी भारत में बोली ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत के 77% लोग हिंदी बोलते हैं समझते हैं और लिखते हैं। क्योंकि हिंदी भारत की मात्र भाषा है। 14 सिंतबर को पूरा देश हिंदी दिवस के रूप में मनाता है। हालांकि इस एक दिन को मनाने के पीछे भी पूरा इतिहास छिपा है। 14 सितंबर 1949 में संविधान सभा ने एक मत से यह फैसला लिया कि हिंदी भारत की राजभाषा होगी। इसी फैसले को महत्व देने के लिए 1953 से भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। लेकिन हिंदी को ये दर्जा इतनी आसानी से नहीं मिला है। इसके लिए भी काफी लंबी लड़ाई लड़ी गई है और इस लड़ाई में अहम भूमिका व्यौहार राजेंद्र सिंह ने निभाई है।

hindi diwas 7 1 जानिए: क्यों और कब से मनाया जाता है हिंदी दिवस

hindi diwas

इनके जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है हिंदी दिवस

बता दें कि राजेंद्र सिंह के 50वें जन्मदिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। केंद्र सरकार ने हिंदी को भढ़ावा देते हुए कहा कि हिंदी का सिलसिला इसी तरह चलते रहना चाहिए। हिंदी दिवस के मौके पर स्कूल दफ्तरों में कई कार्यक्रम किए जाते हैं। जिनमें लोगों को हिंदी की ओर प्रेरित करने के संदेश दिए जाते हैं। हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने के अनुसार अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिंदी का दूसरा सबसे बड़ा स्थान है।

hindi diwas 2 जानिए: क्यों और कब से मनाया जाता है हिंदी दिवस

हिंदी भाषा को संयुक्त राष्ट्र में नहीं मिली जगह

वहीं देश में जो लोग हिंदी जानते हैं या जिन्हें हिंदी का पूरा ज्ञान है उनके लिए अपने कर्तव्य का बोध कराने के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। ताकि हिंदी को भविष्य में गायब होने से बचाया जा सके और लोगों को अपनी राष्ट्रभाषा याद रहे। लेकिन लोग और सरकार इसके लिए उदासीन दिखती है। हिंदी अपने ही घर में दासी की तरह रहती है। हिंदी को आज तक संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा नहीं बनाया गया है। इसे दुर्भाग्य नहीं तो और क्या कहेंगे। योग दिवस को 177 देशों का समर्थन मिला लेकिन हिंदी को आज तक 129 देशों का समर्थन भी नहीं मिल पाया है। हिंदी के ऐसे हालात है कि कई लोग हिंदी दिवस के दिन भी अंग्राजी में ही ट्वीट करते हैं। अन लोगों से विनती है कि कृप्या करके हिंदी दिवस के दिन तो हिंदी में ट्वीट करें।

hindi diwas 4 जानिए: क्यों और कब से मनाया जाता है हिंदी दिवस

उद्देश्य

हिंदी दिवस को मनाने का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि लोगों को इस बात से अवगत कराया जाए की जब तक वो हिंदी भाषा का इस्तेमाल पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिंदी भाषा का विकास नहीं हो पाएगा। इस दिन सभी दफ्तरों में अंग्रेजी की जगह पर हिंदी का इस्तेमाल करने की सलह दी जाती है। इसके अलावा जो भी साल भर हिंदी का अच्छे से इस्तेमाल करता है और उसे बढ़ावा देता है उसकी वजह उसको पुरस्कार भी दिया जाता है।

hindi diwas 6 जानिए: क्यों और कब से मनाया जाता है हिंदी दिवस

 

विरोध

कई लोग अपनी आम बोल चाल में भी हिंदी छोड़कर अंग्रेजी के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिससे हिंदी को खतरा होता है। हिंदी दिवस को लेकर कुछ लेखकों की कहना है कि हिंदी दिवस को लोगों ने केवल सरकारी काम की तरह बना दिया है। जिसे सिर्फ इक दिन के लिए मनाया जाता है। जिससे हिंदी भाषा का कोई विकास नहीं होने वाला बल्कि इससे हिंदी भाषा को नुकसान होगा। कई लोग तो ऐसे हैं जो हिंदी दिवस के दिन भी अंग्रेजी में लिख कर दूसरों का स्वागत करते हैं। ये हिंदी का सम्मान नहीं बल्कि उसके अपमान के बराबर है। लेकिन कुछ लोगों की सोच यह भी है कि विविध कारण बताकर हिन्दी दिवस मनाने का विरोध करने और मजाक उड़ाने वाले यह चाहते हैं कि हिन्दी के पके लिए लोगों के मन में जो रही-सही भावना है उसे भी खत्म कर दिया जाए।

hnghn जानिए: क्यों और कब से मनाया जाता है हिंदी दिवस रानी नक़वी

Related posts

मिजोरम सीमा पर जवान की हुई तबीयत खराब, डॉक्टर विधायक नदी पार कर पहुंचे इलाज करने

Rani Naqvi

बाराबंकी में क्रूरता की सारी हदे पार, मासूम से रेप के बाद हत्या

Shailendra Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 15 मार्च को ले सकतें हैं शपथ

Rahul