featured देश

हिंदी दिवस पर विशेष, जानें क्यो मनाया जाता हैं हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस पिछले 67 सालों से 14 सितंबर के दिन हर साल मनाया जाता हैं। 14 सितंबर को ही हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। आजादी के बाद भारतीयों ने सपना देखा था, कि एक दिन पूरे देश की एक ही भाषा होगी, जिसके जरिए देश के कोने-कोने में वाद-संवाद होगा। संविधान निर्माताओं ने हिंदी भाषा को देश की भाषा के रूप में स्वीकार किया।

भारत में सबसे ज्यादा बोले जाती हैं हिंदी

हिंदी चौथी ऐसी भाषा है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है। हिंदी दिवस पर हर साल, हिंदी भाषा में अतुलनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा लोगों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित करते हैं। हिंदी दिवस आधिकारिक भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए समर्पित दिन हैं। भारत में हिंदी एक मात्र ऐसी भाषा है, जिसे सबसे अधिक बोला, लिखा व पढ़ा जाता हैं।

जवाहरलाल नेहरू ने हिंदी दिवस किया घोषित

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया था। अंग्रेजी के साथ हिंदी, भारत की आधिकारिक भाषा हैं। हिंदी भाषा को स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान देश भक्तों और भारतीय नेताओं ने राष्ट्र की पहचान के रूप में अपनाया था। बारहवीं शताब्दी के बाद से हिंदी को साहित्यिक भाषा के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं।

14 सितंबर 1949 को आधिकारिक भाषा बनी हिंदी

भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह निर्णय भारत के संविधान द्वारा लिया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। अनुच्छेद 343, भारतीय संविधान के अनुसार, देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था।

हिंदी को मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा

हिंदी विश्व की प्राचीन भाषाओ में से एक हैं जो समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हमारी ‘राष्ट्रभाषा’ भी हैं। हिंदी दुनियाभर में हमें सम्मान भी दिलाती है। हिंदी भाषा हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व की पहचान हैं। हिंदी भाषा ने हमें विश्व में एक नई पहचान दिलाई हैं। हिंदी दिवस भारत में हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता हैं। हिंदी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक हैं।

साहित्यिक में हिंदी की पहचान

हिंदी भाषा में कई साहित्यिक रचनाएं की गई हैं। रामचरितमानस हिंदी की सबसे बड़ी साहित्यिक कृतियों में से एक है। 16वीं शताब्दी में तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में राम की कहानी को दर्शाया गया हैं। हिंदी में कुछ अन्य कृतियां हैं, हरिवंश राय बच्चन द्वारा मधुशाला, मुंशी प्रेमचंद द्वारा निर्मला, देवकी नंदन खत्री द्वारा चंद्रकांता आदि। हिंदी सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और संस्कृत की वंशज है। हिंदी आधुनिक इंडो-आर्यन भाषाओं की शाखा से संबंधित है।

Related posts

दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी शुरू करेगी राजनीतिक अभियान

Ankit Tripathi

बाबरी मस्जिद मामले के सबसे बुजुर्ग पैरोकार हाशिम का निधन

bharatkhabar

UN के अधिकारी के भारत में महिलाओं पर हिंसा के बयान पर भारत ने दी प्रतिक्रिया

Samar Khan