Breaking News हेल्थ

जानिए ग्रीन टी का सेवन क्यूं है स्वास्थ्यवर्धक

green tea जानिए ग्रीन टी का सेवन क्यूं है स्वास्थ्यवर्धक

नई दिल्ली। इन दिनों हमारे आस-पास ग्रीन टी का चलन बढ़ता जा रहा है। लगातार बदल रही लाइफस्टाइल के बीच हम इस तरह के पेय पदार्थ के लिए काफी तेजी से आगे बढ़कर आये हैं। इस पदार्थ का नियमित सेवन हमारे सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। कई विशेषज्ञों ने इस बारे में बड़ा शोध हुआ है, शोधों में साफ आया है कि ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसकी सेवन हमारे लिए घातक हो सकता है। लेकिन इसको पीने की क्या फायदे हैं यो हम सब जानते हैं। आईये जानते हैं कैसे ग्रीन टी हमारे लिए फायदेमंद हैं।

green tea जानिए ग्रीन टी का सेवन क्यूं है स्वास्थ्यवर्धक

शारीरिक थकान को दूर कर देती है ताजगी
ग्रीन टी के सेवन से हमारे शरीर में मानसिक और शारीरिक थकान दूर होती है। इस पेय पदार्थ में थेनाइन नामक तत्व पाया जाता है। इस तत्व में एमिनो एसिड बनता है जो कि हमारे शरीर में ताजगी और स्फूर्ती को बनाए रखता है। इससे हमें मानसिक शांति के साथ ताजगी मिलती है।

चेहरे पर चमक और ताजगी
ग्रीन टी में पाया जाना वाला तत्व एंटी एंजिग चेहरे से झुर्रियों को कम करता है। इसके साथ ही आपके चेहरे पर हमेशा चमक के साथ आपके शरीर में ताजगी का संचार होता रहता है। इसके साथ ही इसको पीने से आप हमेशा ताजा और ऊर्जा से भरे लगते हैं।

मुंह और दांतों के लिए फायदेमंद
ग्रीन टी कई बातों के साथ आपके दांतों और मुंह से जुड़ी समस्याओं के लिए वरदान है। इस पेय पदार्थ में कैफीन नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व दांतों के कीटाणुओं को मारने में सक्षम होता है। इसके साथ ही कैफीन लंबे समय तक आपके दांतों को बैक्टीरिया से सुरक्षित रखता है।

स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक
आजकल हर इंसान का ब्लडप्रेशर बढ़ता और घटता रहता है। हम लगातार भागदौड़ की जिन्दगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं। ऐसे में ह्रदय से जुड़ी कई बिमारियां हमें घेर लेती हैं। इन सभी के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है। इससे हमारी ब्लडप्रेशन नार्मल रहता है।मधुमेह रोग के लिए भी लाभदायक है ग्रीन टी का सेवन इससे आपके शरीर में मौजूद शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। मधुमेह के रोगिय़ों को भोजन के बाद और सुबह के वक्त इसका सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल घटाएं और वजन कम करने में सहायक
अगर आप ऑयली भोजन करते हैं तो आपको नियमित तौर पर ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। आपके शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को से संतुलित रखता है। इसके साथ ही आपके शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने और गुड कोलेस्ट्राल को बढाने में सहायक होता है। ग्रीन टी आपके शरीर का मोटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे आपकी पाचन क्रिया संतुलित रहती है और आपके शरीर से एक्सट्रा वजन कम होता है।

Related posts

डेरा के आश्रम से 18 लड़कियां सुरक्षित बाहर लाई गई, सच जानने के लिए भेजा मेडिकल के लिए

piyush shukla

एक तरफ पीएम का वाराणसी दौरा, दूसरी तरफ छेड़खानी का विरोध करती छात्राएं

Pradeep sharma

मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज ने पूरे किए 11 वर्ष ,लोगों का किया धन्यवाद

shipra saxena