featured देश भारत खबर विशेष

जानिए कौन है शहीद झूरी सिंह, ऐसी क्रांति फूंकी की अंग्रेजों के छुड़ा दिए छक्के

CHURI SINGH जानिए कौन है शहीद झूरी सिंह, ऐसी क्रांति फूंकी की अंग्रेजों के छुड़ा दिए छक्के

देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले कई ऐसे बलिदानी है जिनका नाम लेते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। ऐसे ही महानायकों में 1857 की क्रांति के शहीद झूरी सिंह है जिन्होंने भदोही से ऐसी क्रांति की बिगुल फूंकी की अंग्रेज उनके नाम से डर से जाते थे। बाबू झूरी सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1816 को भदोही जिले के परऊपुर में हुआ था। आजादी की क्रांति में जहां झांसी से रानी लक्ष्मीबाई ,बलिया से मंगल पाण्डेय ने तलवार उठाई, वहीँ भदोही के झूरी सिंह ने क्रांति का बिगुल फूंका था।
एक समय था की झूरी ने कई क्रांतिकारियों की सेना को शरण भी दी थी। इस क्रांतिकारी ने रिचर्ड म्‍योर सहित चार अंग्रेजों का सर कलम कर दिया था जिसके बाद अंग्रेज भदोही से भागकर मिर्जापुर पहाड़ी पर पहुंच गए थे।

1857 की क्रांति में झूरी सिंह एक ऐसा नाम था कि अंग्रेज सुनते ही कांपने लगते थे। यह वही झूरी सिंह है जिन्होंने नाना साहब की सेना को उस समय शरण दी जब उनको अंग्रेजो ने घेर लिया था जब यह सूचना अग्रेजों को मिली तो उन्होंने झूरी सिंह के सहयोगी उतवंत सिंह को मार डाला। उस समय रिचर्ड म्योर मिर्जापुर वाराणसी सहित भदोही में नील की खेती की देख रेख करता था, जिसका मुख्यालय ज्ञानपुर स्थित पाली गांव था।

CHURI SINGH 3 जानिए कौन है शहीद झूरी सिंह, ऐसी क्रांति फूंकी की अंग्रेजों के छुड़ा दिए छक्के

अंग्रेज उस समय यहाँ के किसानों की जमीन पर जबरन नील की खेती करवाते थे। नील की खेती से अग्रेजों को बहुत ही बड़ा लाभ होता था पर यहाँ के किसान के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा था। झूरी सिंह ने अवैध नील की खेती का विरोध किया झूरी सिंह के बड़े भाई ने क्रूर अंग्रेज अफसर रिचर्ड म्योर को मारने का जिम्मा लिया। अग्रेजों को यह पता चलने पर उन्होंने झूरी सिंह के बड़े भाई को फांसी दे दी और झूरी सिंह पर एक हजार रूपये का इनाम रख दिया। क्रूर रिचर्ड म्योर को मारने के लिए झूरी सिंह और उनके सहयोगियों के साथ मिलकर घेरा बंदी कर रिचर्ड म्योर सहित चार अंग्रेज अफसरों का सर कलम कर दिया, जिसके बाद पूरा अग्रेजो का शासन हिल गया था।

यूरोपीय इतिहासकार जेक्सन ने लिखा है की 10 जून 1857 को भदोही में क्रांति ने बहुत ही व्यापक रूप लिया। क्रांति इतनी तेज हुई की अग्रेज सिपाही मिर्जापुर पहाड़ी की तरफ भाग गए थे। जिसके बाद झूरी सिंह को पकड़ने के लिए मेजर वार नेट , मेजर साइमन ,पी वाकर ,मिस्टर टकर और हेग की एक टीम बनाई गयी थी। अंग्रेजों ने झूरी सिंह के परऊपुर गाँव में कहर ढा दिया और धोखे से झूरी सिंह को पकड़ कर गोपीगंज में फांसी पर लटका दिया। झूरी सिंह को फांसी देने के बाद यह ऐलान किया गया की कोई उनके शव को पेड़ से नही उतरेगा यह उन्होंने इसलिए किया की कोई और झूरी सिंह जैसा कदम न उठाये। झूरी सिंह के गांव के कई साथियो को काला पानी की सजा भी दी गयी थी। एक लेखक ने कुछ लाईने भी लिखी

झूरी सिंह का लहू मिला है ,परऊपुर की माटी में।
राणा का साहस लेता , अंगड़ाई हल्दी घाटी में।

गांव के लोगों का कहना है कि झूरी सिंह द्वारा किये गए कार्य और उनकी क़ुरबानी को पूरा जिला ही नहीं बल्कि पूरा देश लोहा मानता है पर आज वही झूरी सिंह गुमनामी के अंधेरे में है। झूरी सिंह का गाँव परऊपुर जहा उनका जन्म हुआ और जहां से उन्होंने क्रांति का मशाल जलाया था आज यह गांव विकास की राह देख रहा है। शिक्षा,रोजगार ,स्वास्थ्य सेवा सहित तमाम मूलभूल आधारभूत समस्याओ से अभावग्रस्त है।

CHURI SINGH 2 जानिए कौन है शहीद झूरी सिंह, ऐसी क्रांति फूंकी की अंग्रेजों के छुड़ा दिए छक्के

उनकी इकलौते स्मारक जो पूर्व मुख्यमंत्री वी.पी.सिंह द्वारा बनवाया थी जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्य मंत्री वी पी ने किया था उस पर आज कोई पुष्प अर्पित करने वाला कोई नही है जिसका दुःख गाँव वासियों के साथ पुरे जिले को लोगों को है। उनके वंशजों का कहना है हमको देश के कोने कोने में होने वाले महोत्सव में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता है लेकिन हम और हमारा गांव जिस सम्मान का प्यासा है वह हमे नही मिल रहादेश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले कई ऐसे बलिदानी है जिनका नाम लेते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। ऐसे ही महानायकों में 1857 की क्रांति के शहीद झूरी सिंह है जिन्होंने भदोही से ऐसी क्रांति की बिगुल फूंकी की अंग्रेज उनके नाम से डर से जाते थे। बाबू झूरी सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1816 को भदोही जिले के परऊपुर में हुआ था। आजादी की क्रांति में जहां झांसी से रानी लक्ष्मीबाई ,बलिया से मंगल पाण्डेय ने तलवार उठाई, वहीँ भदोही के झूरी सिंह ने क्रांति का बिगुल फूंका था।

एक समय था की झूरी ने कई क्रांतिकारियों की सेना को शरण भी दी थी। इस क्रांतिकारी ने रिचर्ड म्‍योर सहित चार अंग्रेजों का सर कलम कर दिया था जिसके बाद अंग्रेज भदोही से भागकर मिर्जापुर पहाड़ी पर पहुंच गए थे। 1857 की क्रांति में झूरी सिंह एक ऐसा नाम था कि अंग्रेज सुनते ही कांपने लगते थे। यह वही झूरी सिंह है जिन्होंने नाना साहब की सेना को उस समय शरण दी जब उनको अंग्रेजो ने घेर लिया था जब यह सूचना अग्रेजों को मिली तो उन्होंने झूरी सिंह के सहयोगी उतवंत सिंह को मार डाला। उस समय रिचर्ड म्योर मिर्जापुर वाराणसी सहित भदोही में नील की खेती की देख रेख करता था, जिसका मुख्यालय ज्ञानपुर स्थित पाली गांव था।

अंग्रेज उस समय यहाँ के किसानों की जमीन पर जबरन नील की खेती करवाते थे। नील की खेती से अग्रेजों को बहुत ही बड़ा लाभ होता था पर यहाँ के किसान के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा था। झूरी सिंह ने अवैध नील की खेती का विरोध किया झूरी सिंह के बड़े भाई ने क्रूर अंग्रेज अफसर रिचर्ड म्योर को मारने का जिम्मा लिया। अग्रेजों को यह पता चलने पर उन्होंने झूरी सिंह के बड़े भाई को फांसी दे दी और झूरी सिंह पर एक हजार रूपये का इनाम रख दिया। क्रूर रिचर्ड म्योर को मारने के लिए झूरी सिंह और उनके सहयोगियों के साथ मिलकर घेरा बंदी कर रिचर्ड म्योर सहित चार अंग्रेज अफसरों का सर कलम कर दिया, जिसके बाद पूरा अग्रेजो का शासन हिल गया था।

यूरोपीय इतिहासकार जेक्सन ने लिखा है की 10 जून 1857 को भदोही में क्रांति ने बहुत ही व्यापक रूप लिया। क्रांति इतनी तेज हुई की अग्रेज सिपाही मिर्जापुर पहाड़ी की तरफ भाग गए थे। जिसके बाद झूरी सिंह को पकड़ने के लिए मेजर वार नेट , मेजर साइमन ,पी वाकर ,मिस्टर टकर और हेग की एक टीम बनाई गयी थी। अंग्रेजों ने झूरी सिंह के परऊपुर गाँव में कहर ढा दिया और धोखे से झूरी सिंह को पकड़ कर गोपीगंज में फांसी पर लटका दिया।

Related posts

बागपत हादसा: 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान, अबतक 20 लोगों की मौत

Pradeep sharma

चीन ने संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में मसूद अज़हर को शामिल करने के फैसले को समर्थन देने से किया मना

Rani Naqvi

आगरा: वंदे मातरम् गाने के चलते अपने ही समाज में हिनता झेल रहा ये मुस्लिम परिवार

Breaking News