featured यूपी

कानपुर के खूनी कांड का पहले से ही बन चुका था प्लान, जानिए विकास दुबे को किसने दी पुलिस की खबर..

kanpur 1 कानपुर के खूनी कांड का पहले से ही बन चुका था प्लान, जानिए विकास दुबे को किसने दी पुलिस की खबर..

कानपुर में जिस तरह से विकास दुबे के गुर्गों ने पुलिसवालों को निशाना बनाया उसको लेकर अब कई सवाल उठने लगे हैं। कानपुर में गुंडों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 8 पुलिसवालों की शहादत को लेकर लोगों के मन में गुस्सा फूटने लगा है। तो वहीं इस बड़ी घटना के बाद यूपी का शासन और प्रशासन एक्शन में आ गया है।कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्याकांड के पीछे मुखबिरी होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पहले से ही मालूम हो गया था कि रात में उसके घर दबिश पड़ने वाली है।

vikas 1 कानपुर के खूनी कांड का पहले से ही बन चुका था प्लान, जानिए विकास दुबे को किसने दी पुलिस की खबर..
बदमाशों को यह तक पता था कि पुलिसवालों के पास कौन-कौन से हथियार होंगे। यही वजह थी कि बदमाशों ने घर के सामने जेसीबी खड़ी कर पुलिस का रास्ता रोक दिया था। और उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिग करते हुए 8 पुलिसवालों का जान ले ली और खुद फरार हो गये।
इस घटना के बाद ये खबर सामने आ रही है कि, विकास दुबे को पहले से ही किसी ने खबर कर दी थी। जिसकी वजह से उसने और उसके गुंडों ने मुठभेड़ का पूरा प्लान तैयार किया और पुलिसवाले इस प्लान में फंस भी गये।  एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों से बड़ी चूक हुई है। इसकी जांच की जाएगी। गांव में विकास का घर किलेनुमा है। घर के चारों तरफ बड़ी बाउंड्रीवाल है। घर में तीन तरफ से गेट है। घर के भीतर कोई देख नहीं सकता है, लेकिन छतों से पूरे गांव को देखा जा सकता है।

https://www.bharatkhabar.com/big-deal-between-india-and-russia-between-india-china-dispute/
इस घटना के बाद यूपी सरकार काफी एक्शन में नजर आ रही है। दोषियों को पकड़ने के लिए ताबड़ तोड़ दबिश दी जा रही है। फिलहाल को हिस्ट्रीशटर विकास दुबे और उसके गुंडे फरार बताये जा रहे हैं।

Related posts

लखनऊ: शादी समारोह में घुसकर युवक पर चलाई गोली, आरोपित फरार

Shailendra Singh

7 जून को आरएसएस के कार्यक्रम में डॉ. प्रणब मुखर्जी का जाना लगभग तय

Rani Naqvi

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जादू की झप्पी, तो अखिलेश ने ये दे डाली ये सलाह

mohini kushwaha