धर्म featured

Navratri 2020 Clothes Colours नवरात्रि में कपड़े को रंग है शुभ

navratri Navratri 2020 Clothes Colours नवरात्रि में कपड़े को रंग है शुभ

नवरात्रि हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत ही मायने रखता है। नवरात्रि का शुभारंभ होने ही वाला है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इसी के साथ ही शुरू हो जाएगी देवी के अलग-अलग रूपों की उपासना। मान्यता है कि नवरात्रि के समय नौ दिनों में नौ रंगों के कपड़े पहन कर पूजा करने से शुभ होता है।

17 अक्टूबर – पहला दिन (ग्रे) – नवरात्रि के पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन माता के भक्तों को ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से मां आप पर प्रसन्न रहेंगी।

18 अक्टूबर – दूसरा दिन (ऑरेंज) – नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है। माता की उपासना के समय भक्तों को ऑरेंज रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

19 अक्टूबर – तीसरा दिन (व्हाइट)- नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप चंद्रघंटा का पूजन होता है। माता के भक्तों को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय उन्हें वाइट रंग के वस्त्र पहनाएं और खुद भी इस रंग के वस्त्र धारण करें।

20 अक्टूबर – चौथा दिन (लाल) – नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्माण्डा की अराधना की जाती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। और माता कूष्माण्डा को इसी रंग के फूल अर्पित करें।

21 अक्टूबर – पांचवा दिन (रॉयल ब्लू) – वरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन रॉयल ब्लू कलर के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

22 अक्टूबर – छठा दिन (येलो) – दुर्गा मां का छठा रूप माता कात्यायनी है। नवरात्री के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन येलो रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

23 अक्टूबर – सातवां दिन (ग्रीन) – नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन सभी को ग्रीन रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

24 अक्टूबर – आठवां दिन (पीकॉक ग्रीन ) – नवरात्री के अष्‍टमी को महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन माता के भक्तों को पीकॉक ग्रीन रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

25 अक्टूबर – नौवां दिन (पर्पल ) – नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्ध‍िदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिना माता सिद्धिदात्री का पूजन करते वक्त बैंगनी रंग के चीजें भेंट करें और खुद भी इसी रंग के कपड़े धारण करें।

 

Related posts

CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने दी बधाई

Rahul

पूजा के साथ 48 दिनों से जारी अमरनाथ यात्रा समाप्त

bharatkhabar

अयोध्‍या: राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद होने वाले कारसेवकों के घर तक बनेगी सड़क

Shailendra Singh