featured धर्म

जानें इस बार कब पड़ रही है सोमवती अमवस्या, क्या होता है महत्व ?

shiv जानें इस बार कब पड़ रही है सोमवती अमवस्या, क्या होता है महत्व ?

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत महत्व होता है। जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने ये अमावस्या आती है।

साल 2021 में एक ही सोमवती अमावस्या

इस महीने की सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल को पड़ रही है। हालांकि साल 2021 में पड़ने वाली ये केवल एक ही सोमवती अमावस्या होगी। कहा जाता है कि सोमवती अमवस्या के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं। और इस दिन व्यक्ति भगवान शिव की पूजा अर्चना करके अपनी कुंडली में कमजोर चंद्रमा को बलवान बना सकता है। इस दिन किए गए दान का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन किए गए दान से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

क्या है शुभ मुहूर्त

सोमवती अमावस्या का प्रारम्भ 11 अप्रैल 2021 में सुबह 06 बजकर 3 मिनट से होगा। वहीं अमावस्या 12 अप्रैल 2021 को सुबह 8 बजे तक समाप्त हो जाएगी।

सोमवती अमावस्या पर क्या करें ?

हिन्दू कथाओं के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदि, तालाब में स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना फलदायी माना गया है। वहीं इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाएं पीपल की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। माना जाता है कि सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि होती है।

Related posts

कच्छ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, ​कहा- विरोध करने वाले किसानों को गुमराह कर रहे

Aman Sharma

मेरठ में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड एक दिन में आये 45 नये केस..

Mamta Gautam

बारिश को लेकर लोगों की हैं अलग अलग धाड़णाएं

rituraj