मेष: लंबे समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग है। अनायास धन प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं। घर में रह रहे अपनो से बड़ों का आशीर्वाद ले कर निकलें।
वृष: आज का दिन आप के लिए शुभ रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान दें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। गाय की सेवा करें।
मिथुन: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान न करें।
कर्क: आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाएं। कार्य मे सफलता मिलेगी।
सिंह: आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य होगा। आज आप के बॉस आप से खुश रहेंगे। घर से निकलते समय पिता जी के पैर स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर निकलें।
कन्या: पूरे दिन मेहनत के बाद आज कुछ सफलता का योग बनेगा। आज किसी कागज में दस्तखत करने से पहले उसको पूरा जरूर पढें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मार्ग में अगर दुर्गा जी का मंदिर हो तो 5 लाल पुष्प चढ़ाकर आगे बढ़ें।
तुला: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन आप नीले वस्त्र धारण न करें। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं। गाय को रोटी और हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। बहुत कम मेहनत से बहुत अधिक की प्राप्ति होगी। माता वा पिता को प्रणाम कर घर से निकलें।
धनु: आज का दिन चिन्ता युक्त रहेगा। किसी महिला का अपमान न करें। दफ्तर में बॉस से न उलझें। वरना दिक्कत में पड़ सकते हैं। घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर निकलें।
मकर: आज का दिन आप के लिए शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। भगवान शंकर जी पर शक्कर वाला जल अर्पण करें।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। अगर आप आज किसी अधिकारी से मिलने जाएं तो नीले रंग की शर्ट पहन कर जाएं।
मीन: राशि आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी दस्तावेज पर दस्तख़त सोच समझ कर करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में कोई अंगहीन व्यक्ति मिले तो उसका अपमान न करें। पत्नी से आज किसी प्रकार का विवाद न करें।