featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

मेष राशि: लम्बे समय से चल रहे किसी महत्वपूर्ण योजना के पूरे होने के संकेत प्राप्त होंगे। व्यापार में साथ काम कर रहे सहयोगी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें,   धन हानि का योग बनेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी को धन उधार ना दें। अगर आप व्यापारी है तो आज के दिन दही का सेवन ना करे। अगर आप के घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में हो तो घर से निकलते समय कुछ काले तिल दरवाजे के बाएं तरफ छोड़ दें।

उपाय: माता पिता का आशीर्वाद ले।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ रहेगा। अगर आप का प्रमोशन रुका है तो आज फाइल आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें।

उपाय: काले कुत्ते को कुछ खिलाये।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए तनाव युक्त रहेगा। किसी परिचित मित्र से भेंट होगी, जिससे कुछ ऐसी सूचना मिलेगी जिससे मन बहुत अशांत रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। जीवन साथी से वाद विवाद ना करें।

उपाय: अपने इष्ट देवता के दर्शन करके व दही चीनी खा कर घर से निकलें।

सिंह राशि: आज स्वास्थ का बेहद ध्यान रखें। घर से निकले समय ज्यादा जल्दी बाजी ना करें। राह में चलते किसी अनजान से वाद विवाद हो सकता है। अतः उससे ज्यादा ना उलझें।

उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। घर का वातावरण भक्तिमय रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे।

उपाय: सुंदर कांड का पाठ करें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए चिंता युक्त रहेगा। अधिक मेहनत के बाद कुछ खास लाभ प्राप्त नहीं होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से बहस ना करें। अगर किसी को धन दें तो सोच समझ कर दे।

उपाय: गाय को रोटी या हरा चारा खिलायें।

वृश्चिक राशि: लम्बे समय से बन रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से शुभ संकेत मिलने की संभावना है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर से निकलते वक्त माता पिता का सम्मान करें उन्हें प्रणाम करके घर से निकले।

उपाय: मां दुर्गा को 11 लाल पुष्प अर्पण करें।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेतों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं। आज कोई परिचित व्यक्ति मिलेगा, जिससे कोई शुभ संकेत प्राप्त होंगे।

उपाय: घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर निकलें।

मकर राशि: आपके आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। समाज में नई प्रतिष्ठा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दिया गया है, कुछ भी भोज्य पदार्थ ग्रहण ना करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में काला कुत्ता मिले तो उसे कुछ ना कुछ खिलाएं।

उपाय: काली गाय को रोटी खिलायें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही आनंददायक रहेगा। कार्य की नई योजना बनेगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

उपाय: माता पिता को प्रणाम कर घर से निकलें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता का योग बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान दें। अगर आप नीले वस्त्र अधिक पहनते हैं तो आज कुछ भी नीला ना पहने।

उपाय: कुछ मीठा खा कर घर से निकलें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

09 – जून- 2021

पंचांग ।

मास जेष्ठ।

पक्ष कृष्ण।

वार बुधवार।

तिथि  चतुर्दशी ।

नक्षत्र  कृत्तिका ।

योग  सुकर्मा ।

सूर्योदय  05:11:51 बजे।

सूर्यास्त  18:59:07  बजे।

ऋतु  ग्रीष्म  ।

अभिजित  कोई नहीं।

राहु काल  12:05:29 – 13:48:53 बजे तक

Related posts

India Weather Update Today: देश में बारिश का कहर जारी, मुंबई और तेलंगाना में स्कूल-कॉलेज बंद

Rahul

सांस्कृतिक एवं लोककला की पहचान को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने शुरू की एक नई पहल

Neetu Rajbhar

यूपी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 92 लोगों की हुई मौत

rituraj