featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

मेष राशि: कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग है। अनायास धन प्राप्ति के संदेश मिल सकते है। घर में रह रहे अपनों से बड़ों का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें। कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय: एक लाल रंग का रुमाल साथ रखे।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। दुर्घटना के योग बन रहे हैं, अतः वाहन धीरे चलायें। परिवार में कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

उपाय: गाय की सेवा करें, हरा चारा खिलायें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। धन हानि के योग बनेंगे। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें।

उपाय: घर से निकलते समय बहन को कुछ पैसे दे कर निकले।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय: किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलायें, कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक के योग बनेंगे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: घर से निकलते समय पिता जी के पैर स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर निकलें।

कन्या राशि: पूरे दिन मेहनत के बाद आज कुछ सफलता का योग बनेगा। आज किसी कागज में दस्तखत करने से पहले उसको पूरा जरूर पढ़ें। जल्द बाजी में कोई निर्णय ना लें।

उपाय: मार्ग में अगर दुर्गा जी का मंदिर हो तो 5 लाल पुष्प चढ़ाकर आगे बढ़ें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्व रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा के शुभ योग बनेंगे। जीवन साथी के साथ भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: गाय को रोटी या हरा चारा खिलायें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन कठिनाइयों से युक्त रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। स्वास्थ के प्रति चिंतित रहेंगे।

उपाय: किसी भी काम को आरम्भ करने से पूर्व माता वा पिता को प्रणाम करें।

धनु राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रमोशन के संकेत मिल सकते है। यश में बृद्धि होगी। यात्रा के योग बनेंगे।

उपाय: घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर निकलें।

मकर राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। किसी परिचित मित्र से भेंट होगी और कार्य की नई योजना बनेगी। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

उपाय: भगवान शिव का पूजन करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। माता के स्वास्थ का ध्यान दें, उन्हें कोई बड़ी बीमारी लग सकती है।

उपाय: काली गाय को रोटी खिलायें।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए कष्ट कारी रहेगा। स्वास्थ के प्रति ध्यान दें। किसी भी व्यक्ति को परिवार का भेद ना बतायें वरना परिवार में क्लेश हो सकता है। अधिक भरोशा किसी पर भी ना करें।

उपाय: हनुमान चालीसा का 11 पाठ करें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

07 – जून – 2021

पंचांग

मास: जेष्ठ।

पक्ष:कृष्ण।

तिथि: द्वादशी  08:51:07 बजे तक, उस के बाद त्रयोदशी।

वार: सोमवार।

नक्षत्र: भरणी।

योग: अतिगंड।

सूर्योदय: 05:22:43 बजे।

सूर्यास्त: 19:17:04  बजे।

ऋतु: ग्रीष्म।

अभिजित: 11:52:05 – 12:47:42 बजे तक।

राहु काल: 07:07:01 – 08:51:18 बजे तक।

Related posts

पश्चिम बंगाल: मंदिर में तोड़-फोड़, देवी-देवताओ की मूर्तियों पर लगाया कीचड़

rituraj

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की जाँच में यूपी पुलिस आगे: सीएम योगी

Trinath Mishra

उत्तराखंड के चार और छात्र यूक्रेन से पहुंचे भारत, अब तक प्रदेश के 32 छात्रों की हुई घर वापसी

Neetu Rajbhar