Breaking News featured धर्म यूपी

10 मार्च 2021: जानिए, क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

मेष: आज का दिन आप के लिये महत्वपूर्ण रहेगा। किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है, जिस से कुछ नई योजना बनने की संभावना है।

वृष:  राशि आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा। अधिक मेहनत के बाद भी लाभ बहुत कम रहेगा। रास्ते मे चलते किसी याचक भिखारी का अपमान न करें। गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।

मिथुन:  आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। घर से निकलते समय मां या बहन से वाद विवाद न करें। आज के दिन आप नीले वस्त्र न पहने वरना अपने से उच्च अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है।

कर्क: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभ रहेगा। कार्य मे उन्नति का योग बनेगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे कुछ ऐसा होगा जिससे आप का अधिकारी आप से बेहद प्रसन्न रहेगा। पत्नी का सम्मान करें।

सिंह: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर वा पानी पी कर निकलें। अगर रास्ते मे कुत्ता मिले तो उसको जरूर कुछ खिलाएं।जिस से आप का दिन बहुत अच्छा बीत सकता है।

कन्या: आज का दिन आप के लिए चुनोतियो से भरा रहेगा। जहां एक ओर रुका धन प्राप्त होगा वही दूसरी ओर बेटा या बेटी के स्वास्थ्य के प्रति चिन्ता हो सकती है। हरी मूंग चिड़ियों को डालें। गाय को हरा चारा खिलाये जिस से राहत मिल सकती है।

तुला: आज का दिन आप के लिये बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार से कोई शुभ संकेत मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई अनुकूल सूचना मिलने का योग है। 9 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को कुछ मीठा खिलाएं जिससे आय के साधन खुले रहेंगे।

वृश्चिक:  आज का दिन आप के लिए अनुकूल है। किसी मित्र पक्ष का सहयोग आपको प्राप्त होगा जिससे आपकी मुलाकात किसी उच्च अधिकारी से हो सकती है। जिससे कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।एक लाल रंग का रुमाल आज आप अपने पास रखें।

धनु:  आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। कई समय से रुका हुआ कार्य आज आप का पूर्ण हो सकता है। फंसा हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगा कर घर से निकलें।

मकर:  आज का दिन आप के लिये बेहतर रहेगा। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज आप का पूर्ण होगा। किसी उच्च अधिकारी के साथ बैठकर आप किसी योजना को बनाएंगे। जो आप के लिये लाभदायक सिद्ध होगी। केसर का तिलक वा पीले वस्त्र पहन कर घर से निकलें।

कुम्भ:  आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। किसी मित्र के घर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। जिससे मन पूरे दिन उदास रहेगा। रास्ते में मिले किसी दिव्यांग व्यक्ति का अपमान न करें। अगर रास्ते में काला कुत्ता मिले तो उसे घी लगी रोटी खिलाएं।

मीन:  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से चल रहे किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है। धन के साधनों में लाभ प्राप्त होगा।  लम्बी यात्रा का योग बन सकता है। किसी धार्मिक पुरुष से मुलाकात हो सकती है।

Related posts

पीएम मोदी ने गौरक्षकों का अपमान किया : प्रवीण तोगड़िया

bharatkhabar

6 महीने बाद आज घर वापसी करेंगे पटेल आंदोलन के संयोजक हार्दिक पटेल

shipra saxena

भारत को नहीं मिली तालिबान से धमकी, 2 साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Rani Naqvi