featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग बन रहा है। अनायास धन प्राप्ति के संदेश मिल सकते है।घर मे रह रहे अपनो से बड़ो का आशीर्वाद ले कर घर से निकले। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

उपाय: भगवान हनुमान जी को चमेली के पुष्प या गुलाब के 11 पुष्प अर्पण कर।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे है ।परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा।धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

उपाय: काली गाय को हरा चारा खिलाये खरगोशों की सेवा करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें, माता के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें।

उपाय: पीपल पर जल चढ़ाएं।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधनी बरतें। किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलायें, कार्य में सफलता मिलेगी।

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलायें।

सिंह: आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य होगा। आज आप के बॉस आप से खुश रहेंगे। किसी अपरिचित से कुछ गिफ्ट ना लें। घर से निकलते समय पिता जी के पैर स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर निकले।

उपाय: भगवान शिव पर 11 बेलपत्र अर्पण करें।

कन्या राशि: पूरे दिन मेहनत केबाद आज कुछ सफलता का योग बनेगा। आज किसी कागज में दस्तखत करने से पहले उसको पूरा जरूर पढ़ें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। मार्ग में अगर दुर्गा जी का मंदिर हो तो 5 लाल पुष्प चढ़ायें।

उपाय: दुर्गा जी का पूजन करे उन्हें पांच लाल पुष्प चढ़ाएं।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन आप नीला वस्त्र धारण ना करे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।

उपाय: गाय को रोटी या हरा चारा खिलायें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे।  बहुत कम मेहनत से बहुत अधिक की प्राप्ति होगी।

उपाय: माता वा पिता को प्रणाम कर घर से निकलें।

धनु राशि: आज का दिन चिन्ता युक्त रहेगा। पिता के स्वस्थ का ध्यान दें। आज धन हानि का भी योग बन रहा है। धैर्य से काम लें।

उपाय: घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर निकलें।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे है। अधिक क्रोध ना करें।

उपाय: भगवान शंकर जी पर जल वा शक्कर वाला जल अर्पण करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। अगर आप आज किसी अधिकारी से मिलने जाओ तो नीले रंग की शर्ट पहन कर जायें, जिससे कार्य में  सफलता मिलेगी।

उपाय: काली गाय की सेवा करें, उसे चारा खिलायें।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी दस्तावेज पर दस्तख़त सोच समझ कर करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में कोई अंग हीन व्यक्ति मिले तो उस का अपमान ना करें। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करें।

उपाय: गणेश मंदिर में भगवान को 11 लड्डू अर्पण करें।

05 – जून- 2021

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

पंचांग

मास: जेष्ठ ।

पक्ष: कृष्ण ।

वार: शनिवार।

तिथि: एकादशी पूर्ण रात्रि

नक्षत्र: रेवती ।

करण: बव ।

योग: सौभाग्य ।

सूर्योदय: 05:22:57 बजे।

सूर्यास्त: 19:16:10 बजे।

ऋतु: ग्रीष्म ।

अभिजित: 11:51:47 – 12:47:19 बजे तक।

राहु काल: 08:51:15 – 10:35:24 बजे तक।

Related posts

भारत-फ्रांस ने (एमवाईसी) कार्यक्रम क्रियान्‍वयन समझौता पर हस्‍ताक्षर किए

mahesh yadav

केंद्रीय सशस्त्र बल के रुप में स्थापित हो चुका है CISF : रिजीजू

shipra saxena

North Korea: बढ़ते दबाव के कारण रो पड़े तानाशह किम जोंग-उन

Aditya Gupta