मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। किसी से बेवजह वाद-विवाद न करें। काली गाय को रोटी खिलाएंं।
वृष: आज का दिन शुभकारी रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन: आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। मन अशांत रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी से वाद विवाद न करें। जेब में एक लाल रुमाल रखकर निकलें।
कर्क:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शाम तक कोई शुभ संकेत मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे।
सिंह: आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। व्यापार में व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं । किसी पुराने रिश्तेदार से कोई अशुभ सूचना मिल सकती है।
कन्या: किसी मित्र से मुलाकात होगी। जिससे कोई अप्रिय सूचना आपको प्राप्त होगी ।जिस कारण वश मन पूरे दिन अशांत रहेगा। दूसरों से उलझने से बचें तो बेहतर है।
तुला: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कोई नई योजना बनेगी। जिसमें काम करने से जीवन में स्थिरता आएगी । पड़ोसी से वाद विवाद न करें वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक: राशि पूरे दिन अधिक मेहनत करने के पश्चात शाम को किसी उच्च अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। जिस कारण मन उदास रहेगा। अपने इष्ट देव पर भरोसा कर अपने काम पर स्थिर रहें, जरुर सफलता प्राप्त होगी।
धनु: अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। अपने से उच्च अधिकारी से आज के दिन बना करके रखें। उनकी आज्ञा का पालन करें, इसी में भलाई है।
मकर: किसी मित्र के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंतित रहेंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपकी भेंट हो सकती है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें।
कुंभ: आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। परीक्षा में सफलता के योग हैं। धन प्राप्ति के नए मार्ग आपके लिए खुलेंगे। माता पिता की सेवा करें।
मीन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर से निकलते समय किसी भी परिवार वाले से वाद विवाद न करें। अपने कार्य पर ध्यान दें।