featured देश

जाने क्या है महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी के बैंकॉक जाने का राज

rahul gandhi 1569567051 जाने क्या है महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी के बैंकॉक जाने का राज

नई दिल्ली। कांग्रेस में जारी आंतरिक कलह और महाराष्ट्र-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की खबर है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि शनिवार को राहुल गांधी बैंकॉक के लिए विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट से रवाना हो गए। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी किस वजह से बैंकॉक गए हैं। ऐसे वक्त में जब दो सप्ताह बाद ही दो राज्यों में चुनाव हैं और कांग्रेस अंदरुनी जंग में उलझी हुई है, तब राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2015 में भी उनके बैंकॉक जाने को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। इस बीच ट्विटर पर बैंकॉक टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। दोनों 

वहीं राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर तंज कसते हुए बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘क्या आप भी हैरान हैं कि बैंकॉक क्यों ट्रेड कर रहा है।’ हालांकि कांग्रेस ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 तारीख को चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी में लोकतंत्र की कमी होने का आरोप लगाकर कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का ऐलान किया है। वहीं, हरियाणा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने टिकट वितरण में धांधलेबाजी में और राहुल गांधी के करीबियों को किनारे लगाने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि राहुल गांधी 2015 में भी बैंकॉक गए थे। तब वह 60 दिनों की छुट्टियों के बाद भारत वापस लौटे थे। उस वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी के इतनी लंबी छुट्टी लेने पर सवाल उठे थे। राहुल गांधी 16 फरवरी, 2015 को बैंकॉक के लिए रवाना हुए थे और ठीक दो महीने बाद 16 अप्रैल को स्वदेश लौटे थे। कहा जाता है कि उस दौरान उन्होंने बैंकॉक समेत 4 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा की थी।

गौरतलब है कि आम चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलने की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल पार्टी की कमान उनकी मां सोनिया गांधी के पास है। कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मनाने की काफी कोशिशें की थीं, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़े रहे।

Related posts

बच्चों को जबरन धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने को लेकर दबाव बनाते थे टीचर

Rani Naqvi

अफगान मुद्दे को लेकर एनएसए की दिल्ली में होगी बैठक, पाकिस्तान को किया गया शामिल

Neetu Rajbhar

राज्‍यपाल का विश्‍वविद्यालयों को निर्देश- छात्रों के पते पर भेजें डिग्री सर्टिफिकेट

Shailendra Singh