featured भारत खबर विशेष यूपी राज्य

जाने लखीमपुर खिरी की हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ

lakhimpur kheri 1 जाने लखीमपुर खिरी की हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ

पूरे देश में लखीमपुर खीरी की हिंसा को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के मध्य नजर दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी लेन को पुलिस ने बंद कर दिया है। बता दें कि इसी कड़ी में शिवपाल यादव को गिरफ्तार किया गया। इताना ही नहीं सपा और कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

बता दें कि शिवपाल को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया। शिवपाल को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर गिरफ्तार किया गया था। शिवपाल के साथ उनके कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया। बता दें कि शिवपाल लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश कर रहे थे

वहीं लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर को लेकर सपा के प्रदर्शन से घंटों जाम लगा रहा। लाल बत्ती चौरा

LAKHIMPUR जाने लखीमपुर खिरी की हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ

हे से लेकर कैंट तक भीषण जाम देखने को मिला। साथ ही इसी दौरान अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया। अखिलेश को गिरफ्तार कर पुलिस इको गार्डन ले गई। इस दौरान हजारों की संख्या में सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ता लगातार लखीमपुर की घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इतना ही नहीं श्रावस्ती में लखीमपुर घटना को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे। जिसको देखते हुए कलेक्ट्रेट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसानों के अलावा कई राजनीतिक दल भी कलेक्ट्रेट का घेराव करने का कार्यक्रम बना रहे हैं। जिसको देखते हुए जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

120802616 20211003151l 1 जाने लखीमपुर खिरी की हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ

बता दें कि पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि हालात को देखते हुए लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। डीके ठाकुर का कहना है कि पहले ही कई विपक्ष नेताओं को लिखित रूप में सूचित किया गया था कि लखीमपुर जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दें। अखिलेश को भी कई बार धरना खत्म करने के लिए कहा गया था। वहीं डीके ठीकुर ने कहा कि पुलिस की जीप में आग लगाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं आपको ये भी बता दें कि किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा के जिला कलेक्टेड को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर पुलिस कर चेकिंग अभियान चला रही है। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद गौतम बुध नगर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।

Related posts

विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के मुद्दे पर कैप्टन को सुषमा का जवाब

yogesh mishra

Barish Update UP: पश्चिमी यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Shailendra Singh

चंपारण आंदोलन को 100 वर्ष पूरे, नीतीश बोले इतिहास ने नहीं किया न्याय

Vijay Shrer