तुला:-
यह सप्ताह आपको नए व्यापार की ओर ले जाएगा, जरूरत से ज्यादा लाभ कमाने के योग हैं। पत्नी से मधुर संबंध रखें राजयोग बन रहा है। हर कार्य में विजय प्राप्त होगी।
ये करें- गुरूवार को गाय को केले खिलाएं।
वृश्चिक:-
यह सप्ताह आपके लिए मानसिक परेशानियों से भरा रहेगा, व्यापार में परिवर्तन हो सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। धन की प्राप्ति के लिए बहुत प्रयास करने होंगे। घर के क्लेशों से दूर रहें।
क्या करें- शनि देव को तेल अभिषेक करें।