मनोरंजन

जानिए बिग बॉस सीजन-10 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारें में…..

collarge radhe ma 2 जानिए बिग बॉस सीजन-10 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारें में.....

अपने आपको भगवान बताने वाली राधे माँ उर्फ सुखविंदर कौर पंजाब से है और काफी विवादों में फंसी हुई है। गरीबी के दिनों में पंजाब में अपनी जीविका चलाने के लिए दूसरों के कपड़े सिलने वाली सुखविंदर राधे माँ के रूप में प्रसिद्धि पाकर काफी जायदाद की मालकिन बन गयी। खुद को देवी बताने वाली विवादास्पद और ग्लैमरस धर्मगुरु राधे मां का वास्तविक नाम सुखविंदर कौर है। मिली जानकारी के अनुसार सुखविंदर कौर का जन्म 4 अप्रैल 1965 में पंजाब के गुरुदासपुर के दोरंगला गांव में हुआ था।

राधे मां उर्फ सुखविंदर की शादी मोहन सिंह नाम के शख्स के साथ हुई थी, शादी के समय सुखविंदर की उर्म 17 साल थी। जब सुखविंदर की शादी हुई उस वक्त उसके ससुराल की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। सुखविंद जब 22 साल की हुई तब तक उसके 6 बच्चें हो चुके थे। बताते हैं अपनी पति की आर्थिक सहायता के लिए वह कपड़ा सिलती थी लेकिन इसी दौरान उसका पति कमाने के लिए कतर की राजधानी दोहा चले गए।

radhe_ma

राधे मां के नाम पर पंजाब, दिल्ली, मुंबर्इ सहित अन्य राज्यों में ट्रस्ट चलते हैं और विदेशों में भी उनके भक्त हैं। इसके साथ ही राधे मां लाखों के गहनों से सजी रहती हैं और हमेशा लाल रंग की ड्रेस सी पहनती है। उनके कार्यक्रमों का आयोजन शाही ढंग से होता है। लेकिन राधे मां के ट्रस्ट के ऊपर कई तरीह के सवाल भी खड़े हुए है। यहां तक की कोर्ट में दायर एक याचिका में कहा गया है कि राधे मां का ट्रस्ट रजिस्टर नहीं हैं और माता के नाम पर अपनी चौकी में लड़कियों का धंधा कराती हैं।

बता दें कि राधे मां उस वक्त सुर्खियों में आई जब उन पर एक महिला ने दहेज उत्पीड़न और अशलीलता फैलाने का आरोप लगाया। जिसके बाद से उनके खिलाफ लगातार सबूत मीडिया में पेश किये जा रहे हैं। वहीं कलाकार और बिग बॉसी की पूर्व प्रतिभागी रही डॉली बिंद्रा ने राधे मां और उनके समर्थकों के खिलाफ अश्लीलता फैलान और यौन उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप भी लगाए थे। डॉली बिंद्रा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राधे मां कोई संत नहीं है बल्कि वो लोगों को मूर्ख बनाकर पैसे कमा रही है। डॉली के मुताबिक राधे मां फिल्मी आइटम सॉन्गस की दीवानी है और अपने प्राइवेट रूम में सनी लियोनी के आइटम नंबर पर डांस करती रहती है।

                                                                                          अगले पेज में जानें दबंग पत्नी से पीड़ित राज महाजन के बारे में 

Related posts

बीआर शेट्टी की 1000 करोड़ की फिल्म महाभारत, पीएम मोदी ने किया

Srishti vishwakarma

फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर मौन रहे, मनमोहन सिंह

mahesh yadav

सूरज ने कुछ इस तरह अथिया को दी जन्मदिन की बधाई

Anuradha Singh