featured लाइफस्टाइल

सेहत- जानिए कुछ ऐसे उपाय जिनसे आंखों की ज्योति रहेगी हमेशा बरकरार

सेहत- जानिए कुछ ऐसे उपाय जिनसे आंखों की ज्योति रहेगी हमेशा बरकरार

लखनऊ: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम कई इंतजाम करते हैं ,लेकिन कई बार आंखों का उतना अच्छे से ध्यान नहीं रखा पाते। इसी का कारण है कि एक उम्र के बाद आंखों पर चश्मा भी चल जाता है। आंखों को कुछ एक्सरसाइज की मदद से स्वस्थ रखा जा सकता है।

आंखों के लिए भी जरूरी एक्सरसाइज

दरअसल हम दौड़ भाग करके अपने शरीर को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन आंखों की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता। बढ़ती उम्र का असर अक्सर आंखों पर दिखाई देने लगता है। जैसे शरीर के अन्य हिस्सों के लिए व्यायाम जरूरी है, वैसे ही आंख के लिए भी कुछ जरूरी एक्सरसाइज और योग फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी बरकरार रहती है और आने वाले समय में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।

फोकस एक्सरसाइज

आसान भाषा में समझें तो हाथों में एक पेन लेकर, आंखों को उस की नोक पर देखते हुए कुछ देर रोके रखना। जब हम एक जगह बैठकर किसी दूरी के एक बिंदु पर अपना ध्यान लगाते हैं, ऐसा करने से आंखों का व्यायाम हो जाता है। इससे हमारी दृष्टि एक जगह पर स्थिर होती है तो आंख के अंदर मौजूद नसों और अन्य भाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

रिलैक्स एक्सरसाइज

इसमें सबसे पहले एक जगह पर स्थिर बैठ जाते हैं और आंखों की पलकों को 10-15 बार झपकाते रहते हैं। इससे खून का प्रवाह अच्छा हो जाता है और आंखों को काफी आराम मिलता है। लगातार कोई काम करने के बाद अगर कुछ देर ऐसा कर लेते हैं तो इससे थकान भी कम होती है और ताजगी का एहसास होता है। कई बार नींद न आने के लिए भी बार-बार पलकों को झपकाने की सलाह दी जाती है।

ध्यान मुद्रा

इन सबसे हटकर सुबह-सुबह अगर कुछ देर आंखों को बंद करके शांत चित्त के साथ बैठा जाए तो इससे भी आंखों के साथ-साथ पूरे शरीर को बहुत आराम मिलता है। पॉजिटिविटी भी आती है और सेहत सही रहती है।

आंखों को गोल गोल घुमाने से भी काफी आराम मिलता है। इसके लिए आसान उपाय यह है कि कुछ देर आंखों को दाहिने से बाएं तरफ घुमायें, इसके बाद बाएं से दाहिने तरफ घुमायें. कुछ देर यह एक्सरसाइज करने से भी काफी आराम मिलता है।

Related posts

हेप्पी बर्थडे- पकंज उधास को पहली परफॉर्मेंस के लिए मिले थे 51

mohini kushwaha

मुंबई के मेकर अपार्टमेंट में लगी आग से 2 लोगों की मौत

shipra saxena

तेजाब कांड: शहाबुद्दीन की सजा का हो सकता है ऐलान, जाने क्या है मामला

Pradeep sharma