featured देश भारत खबर विशेष

जानिए कैसे तय हुई थी भारत को आजादी दिलाने की रणनीति !

आजादी की रणनीति

नई दिल्ली: हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं आप किसी से भी पूछों उनका एक ही जवाब होगा कि इस दिन हमारा देश आजाद हुआ था। अगर हम उससे पूछें की हमारा देश 15 अगस्त को ही क्यों आजाद हुआ तो उनके पास कोई जवाब नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको इसका जवाब बताने जा रहे हैं जो आपको भी पता होना चाहिए।

 

आजादी की रणनीति जानिए कैसे तय हुई थी भारत को आजादी दिलाने की रणनीति !

 

ये भी पढें:

जानिए क्या है गोलमेज सम्मेलन और मुस्लिम लीग ने गोलमेज सम्मेलन में क्या रखा था प्रस्ताव !

 

भारत ने 15 अगस्त सन 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। उस दिन भारत में प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। इस साल 2018 में भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा। लेकिन क्या आपको पता है इस दिन से जुड़ी ये रोचक बातें।

 

ये भी पढें:

जानिए: भारतीय सेना ने कब-कब सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए दिया पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब

 

भारत की स्वतंत्रता के लिए 15 अगस्त का दिन ही तय किया गया क्योंकि इस दिन को लाउड माउंडवेंटन अपने कार्यकाल के लिए बेहद सौभाग्यशाली मानते थे। इसके पीछे खास वजह थी। असल में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1945 में 15 अगस्त के ही दिन जापान की सेना ने उनकी अगुवाई में ब्रिटेन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। माउंटबेटन उस समय संबद्ध सेनाओं के कमांडर थे।

 

ये भी पढें:

जानिए बंटवारे को लेकर बापू ने क्यों किया था उपवास !

 

भारत के अंतिम वायसराय लाउड माउंडवेंटन ने ही भारत और पाकिस्तान की आदाजी का दिन चुना। जब माउंडवेंटन भारत आए थे तो उन्हें भारत और पाकिस्तान अविभाजित मिला था। ऐसे में किसी भी विवाद को जन्म देने से बचने के लिए वायसराय ने 14 अगस्त को पाक को आजादी दी और लाहौर को उसकी राजधानी घोषित कर दी।

 

ये भी पढें:

जानिए कैसी थी आजादी की पहली सुबह और भारत के पहले प्रधानमंत्री ने क्या दिया था भाषण !

 

14 अगस्त की मध्यरात्रि को जवाहर लाल नेहरू ने ऐतिहासिक भाषण ट्रिस्ट विद डेस्टनी वायसराय लॉज से दिया था। ह्वह्य समय नेहरू जी प्रधानमंत्री नहीं बने थे। रोचक बात ये है की इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना, लेकिन गांधी उस दिन नौ बजे सोने चले गए थे। भारत 15 अगस्त को आज़ाद जरूर हो गया, लेकिन भारत का अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।

 

ये भी पढें:

जानिए: कब-कब सामने आया भारत के खिलाफ पाकिस्तान का दोगला चेहरा

हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा लालकिले से झंडा फहराते हैं। लेकिन क्या आपको पता है 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लालकिले से झंडा फहराया था। सबसे बड़ी बात ये है कि 15 अगस्त को, भारत के अलावा तीन अन्य देश भी इसी दिन आजाद हुए थे। दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आज़ाद हुआ था। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आज़ाद हुआ था।

 

By: Ritu Raj

Related posts

SC ने CBI से मांगी राजीव गांधी हत्याकांड मामले की स्टेटस रिपोर्ट

kumari ashu

निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को ए के वालिया ने दिया झटका

kumari ashu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो में पदक जीतने पर साक्षी को दी बधाई

bharatkhabar