Breaking News featured उत्तराखंड राज्य

भाई दूज पर बहनों से किशोर उपाध्याय ने यमुना की रक्षा का संकल्प लेने का किया आह्वान

किशोर उपाध्याय

“यम द्वितीया और भाई दूज पर बहनों से किशोर उपाध्याय ने यमुना की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।” आज भाई दूज है,  मान्यता है कि सूर्य पुत्री माँ यमुना की आराधना और उसमें स्नान करने से भाईयों की आयु व सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

यमुना में पानी रहेगा तभी तो स्नान भी कर सकते हैं।

आज जिस तरह यमुना में निरन्तर पानी घट रहा है, एक दिन यमुना सिर्फ़ भूगोल की किताबों में सिमट जायेगी।पानी ही नहीं रहेगा तो प्रदूषण भी कहाँ से होगा?

यमुना में पानी न रहेगा तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तबाह हो जायेगा, देश की क्या स्थिति होगी? समझिये। वृंदावन और श्री राधेकृष्ण की गरिमा का क्या होगा?

मैं आज इस पवित्र त्यौहार नारी शक्ति से निवेदन करना चाहता हूँ कि वे माँ यमुना की अविरलता व निर्मलता के लिये संकल्पबद्ध हों और वनाधिकार आन्दोलन को अपना आशीर्वाद दें।

वनाधिकार आन्दोलन हिमालयी नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिये समर्पित है।

भाई दूज की अनन्त शुभकामनायें।

किशोर उपाध्याय

किशोर उपाध्याय ने आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए, आंदोलन की दी चेतावनी

Related posts

चुनावी शंखनाद: उन्नाव की यात्रा से जुड़ा है सपा का एक और नाता, जानिए क्‍या

Shailendra Singh

बाबा केदारनाथ के दर पर मथ्था टेकने जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

piyush shukla

इसरो ने कार्टोसैट -3 व 13 अमेरिकी नैनो उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

Trinath Mishra