देश featured मध्यप्रदेश राजस्थान राज्य

किसान आंदोलन का व्यापक असर, दूध सब्जियों के बढ़े दाम

Untitled 31 किसान आंदोलन का व्यापक असर, दूध सब्जियों के बढ़े दाम

नई दिल्ली। देश भर में किसान आंदोलन जारी है। किसानों द्रारा किये जा रहे आंदोलन के चलते लोगों को सब्जी फल, दूध जैसी चीजों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दे कि आज किसान आंदोलन का चौथा दिन है। किसान संगठनों द्वारा 10 दिनों के लिए बुलाया गया राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का रविवार को चौथा दिन है।

 

Untitled 31 किसान आंदोलन का व्यापक असर, दूध सब्जियों के बढ़े दाम

 

किसान आंदोलन का चौथा दिन

विरोध के चौथे दिन देश के अलग अलग राज्यों में सब्जी और दूध की आपूर्ति बुरे तरीके से प्रभावित हो रही है। जिसके कारण इन चीजों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। बता दे कि किसान आंदोलन 22 राज्यों में हो रहा है जिसमें किसान संगठन संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी उपज के लिए लाभकारी दाम, स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशें लागू करने एवं कृषि ऋण माफ करने की मांग कर रहे हैं। किसानों द्वारा लोन माफी के लिए शुरू किए गए गांव बंद के दौरान किसी हिंसा की खबर तो नहीं आई लेकिन जरूरत की चीजों की कीमत जरूर बढ़ गई है। किसानों की मांग है कि उनके सामान को वाजिब दाम मिले इसके लिए किसानी पर आधारित स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू किया जाए।

 

राजस्थान चुनाव: किसान आंदोलन को मिला आप का समर्थन

 

किसानों पर बरसाई गोलियां

बता दे कि किसान आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने मंदसौर में गोलियां बरसाई थीं, जिसमें छह किसानों की जान गई थी और बाद में एक की पुलिस की पिटाई से मौत हुई थी। इस घटना के एक साल पूरा होने पर छह जून को मंदसौर में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंच रहे हैं।

 

किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री का बेतुका बयान, बोले- मीडिया में आने के लिए कुछ अनोखे काम करने पड़ते हैं

 

किसानों के साथ आए राहुल

किसानों की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के साथ आ गये हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों की लड़ाई में उनकी पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को भी घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि बीते चार साल में देश में किसानों की हालत बद से बदतर हुई है। किसानों द्वारा आत्महत्या करने का आंकड़ा बढ़ा है वहीं किसानों को सरकार द्वारा फसल का सही मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।

Related posts

सभी कार्यक्रम रद्द कर सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना

mahesh yadav

हासन ने की राजनीतिक पारी की शुरुआत, ”मक्कल निधि मय्यम” से बनाएंगे लोगों के दिल में जगह

Vijay Shrer

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन, अनिल देशमुख की 4.20करोड़ की संपत्ति कुर्क

pratiyush chaubey