Breaking News featured दुनिया देश राज्य

North Korea: बढ़ते दबाव के कारण रो पड़े तानाशह किम जोंग-उन

kin Jong-Un
  • भारत खबर || नई दिल्ली

तानाशाह किम जोंग-उन Kim Jong-Un को संपूर्ण विश्व बेहद कट्टर एवं कठोर राष्ट्रपति के रूप में माना जाता है। उनके कार्य करने की तकनीक व कुशलता इतनी कठोर है। कोई भी देश उनसे अछूता नहीं पाता हाल ही में उत्तरी कोरिया से एक बड़ी खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि इस समय वर्तमान स्थिति में तानाशाह किम जोंग-उन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। जिससे उनका चेहरा काफी मायूस नजर आ रहा है। बताते चलें कि सत्‍तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की 75वीं वर्षगांठ के दौरान किम जॉन Kim Jong-Un बेहद मायूस दिखाई दिए गए। उनकी आंखों से आंसू छलकते हुए नजर आए।

Kim jon Un इसी के साथ ‘न्‍यूजवीक’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग  Kim Jong-Un का कहना है कि इस समय दौर चल रहा है।उनका मन बेहद परेशान है व उनके ऊपर बेहद दबाव पड़ रहा है। बताते चलें कि 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान किम जोंग उन ने ने ‘मुश्किल वक्‍त’ में देश की जनता के साथ खड़ा नहीं होने के लिए माफी मांगी। और वह बेहद शर्मिंदा हुए। इसी के चलते उनकी आंखों से आंसू भी निकल पड़े।

Kim Jong Un
सूचना के मुताबिक पता चला है कार्यक्रम के दौरान किम जोंग-उन ने कहा कि उत्तर कोरिया के लोगों ने मुझ पर पूरा भरोसा किया था। लेकिन उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर उतर सका। इसका मुझे बेहद अफसोस है। इसी के साथ साथ उन्होंने उत्तर कोरिया की सभी जनता से माफी मांगते हुए सॉरी कहा। किम जोंग-उन उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बताया जा रहा है कि यह नजारा वहां के नागरिकों ने पहली बार ही देखा था लोगों का कहना है कि हमने अब से पहले कभी भी उनको इतना भावुक होते हुए नहीं देखा।

हमने उन्हें केवल एक साहसी और सख्त राष्ट्रपति के रूप में देखा है। बताते चलें कि उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर लगाए गए अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिबंधों के कारण देश की माली हालत में लगातार गिरावट आ रही है। इसकी वजह से आम लोगों बहुत परेशानी हो रही है और प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते वह अपने देश में व्याप्त गरीबी को मिटाने में भूख से पीड़ित लोगों की सहायता करने में असमर्थ रहे।

Related posts

अमर समर्थकों की बैठक में जगह नहीं : अखिलेश

shipra saxena

UP में लगातार गिर रहा कोरोना ग्राफ, 24 घंटे में मिले 8737 नए मरीज

Shailendra Singh

उत्तराखंड: कोरोना गाइडलाइन के बाद से होटलों में 30 फीसदी बुकिंग निरस्त…

Saurabh