Breaking News featured देश मनोरंजन

यूट्यूब पर हिट हुआ खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह का ‘लहंगा लखनुआ’ सॉन्ग

5560f4f1 1e4d 4e79 8bc8 8d99b69bb1a3 यूट्यूब पर हिट हुआ खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह का 'लहंगा लखनुआ' सॉन्ग

भोजपुरी इंडस्ट्री। लोगों के मनोरेजन के लिए देश के हर राज्य ने अपनी भाषा के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री खोल ली है। जिसके चलते हर कोई अपने आप को फेमस करने में लगा हुआ है। आ हम भोजपुरी सिनेमा की बात करने वाले हैं। जहां एक से बढ़कर कलाकार है। जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हीं में खेसारी लाल यादव का भी आता है। जिनके आए दिन गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच अब फिर खेसाली लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी सॉन्ग ‘लहंगा लखनुआ’ यूट्यूब पर काफी ज्यादा सुना और देखा जा रहा है। इस गाने को अब तक 17 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अनिशा पांडेय की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

जानें किन लोगों ने गानें में निभाई अहम भूमिका-

बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर खेसारी लाल यादव के गाने आते ही तमाम म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं। इन दिनों उनका एक गाना काफी सुना जा रहा है। इस गाने का नाम ‘लहंगा लखनुआ’ है। भोजपुरी सॉन्ग ‘लहंगा लखनुआ’ में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अनिशा पांडेय के बीच शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने अपनी बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखा रहे हैं। गाने में अनिशा पांडे काफी खूबसूरत और हॉट दिखाई दे रही हैं, जबकि खेसारी लाल यादव डैशिंग और हैंडसम दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। वहीं इस म्यूजिक वीडियो को सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने डायरेक्ट किया है। जिसके चलते इस वीडियो को काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है।

मार्च 2020 में गाना रीलीज हुआ था-

जानकारी के लिए बता दें कि ये गाना आदिशक्ति फिल्म के यूट्यूब चैनल पर मार्च 2020 को लॉन्च हुआ था। वहीं इसे अब 17 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के व्यूज से आप इसकी पॉपुलैरिटी की अंदाजा लगा सकते हैं। खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका के गाने को भोजपुरी क्षेत्रों के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब में भी काफी सुना जाता है।

Related posts

 केदारनाथ के साथ बंद हो रहे पर्यटकों के लिए इस विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के द्वार

Rani Naqvi

इन सेलेब्रिटी जोड़ियों का इस साल है पहला करवा चौथ

Rani Naqvi

WTC FINAL पर बोलीं पूनम पांडेय, क्या फिर से कपड़े उतार दूं…

Shailendra Singh