featured खेल

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीता फैंस का दिल, नहीं लेगें मेंटर की फीस

ms dhoni पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीता फैंस का दिल, नहीं लेगें मेंटर की फीस
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है जी हां सोशल मीडिया पर धोनी की तारीफें जमकर हो रही हैं, साथ ही एक बार फिर से धोनी ने सभी के दिलो में जगह बना ली है।
धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मेंटर की भूमिका निभाने वाले हैं
बता दें कि धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मेंटर की भूमिका निभाने वाले हैं। लेकिन वो इस काम के लिए एक भी रुपया भी नहीं लेंगे, और यही वजह है माही ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी है.।

 

भारतीय टीम के मेंटर के रूप में अपनी सेवाओं के लिए कोई मानदेय नहीं ले रहे

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि धोनी मेंटर के काम के लिए कोई पैसा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इस काम के लिए एक भी पैसा नहीं ले रहे हैं, वो बिना चार्ज के ही यह काम करेंगे, म.एस. धोनी टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटर के रूप में अपनी सेवाओं के लिए कोई मानदेय नहीं ले रहे हैं।

17 अक्टूबर से ओमान और यीएई के मैदानों पर टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज

17 अक्टूबर से ओमान और यीएई के मैदानों पर टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम में धोनी को बतौर मेंटर टीम के साथ जोड़ा गया है. वह ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे. वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के लिए एमएस धोनी को मेंटर के पद पर नियुक्त किया जाना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा सकारात्मक पहलू माना जा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम से जोड़ने का फैसला लिया

बता दें कि  धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास ले लिया था,  जब टी-20 वर्ल्ड कप की आईसीसी  ने घोषणा की तो बीसीसीआई ने फिर से महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम से जोड़ने का फैसला लिया। लेकिन इस बार धोनी कप्तानी की बजाय मेंटर की भूमिका निभाने वाले हैं।

Related posts

बिहार स्‍कूल एग्‍जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 10वीं कक्षा के रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा, इस दिन होगा नतीजों का ऐलान

Rani Naqvi

आयुष मंत्रालय ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बांटे आयुष रक्षा किट

pratiyush chaubey

असहिष्णु शक्तियों से सख्ती से निपटने की जरूरत: राष्ट्रपति

bharatkhabar