Breaking News featured देश राज्य

खडसे ने बोला अपनी ही सरकार पर हमला, राज्य में मंत्रियों को बोलने की इजाजत नहीं

big 416987 1463886900 खडसे ने बोला अपनी ही सरकार पर हमला, राज्य में मंत्रियों को बोलने की इजाजत नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र के बीजेपी नेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। बीजेपी नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि प्रदेश में सीएम के अलावा किसी भी मंत्री को बोलने की इजाजत नहीं है। खडसे ने साल 2016 के एक जमीन सौदे में भ्रष्टाचार और हितों के टकराव के आरोप को लेकर राज्य के राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने राजनीतिक पुर्नवास के लिए संघर्षरत है और कई बार फडणवीस पर निशाना साधते रहे हैं। big 416987 1463886900 खडसे ने बोला अपनी ही सरकार पर हमला, राज्य में मंत्रियों को बोलने की इजाजत नहीं

इसके साथ ही खड़से ने कई अच्छी योजनाएं शुरू करने के लिए बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार की प्रशंसा भी की। उन्होंने यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता निर्देश के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर देखते हैं और इस भय से बोलने से डरते हैं कि कहीं वे ऐसी स्थिति में नहीं फंस जाएं जिसके लिए वे पहले से तैयार न हों।

Related posts

अर्थशास्त्र के क्षेत्र मे सराहनीय योगदान के लिए अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों को नोबेल पुरस्कार

rituraj

बिहारःस्थायी अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के साथ मीटिंग करेंगे राहुल गांधी

mahesh yadav

उपमुख्यमंत्री का बयान: मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही सपा-बसपा-कांग्रेस

Aditya Mishra