Breaking News featured देश राज्य

हरियाणा में केजरीवाल का हरियाणवी कार्ड, सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

arvind kejriwal pti 875 630 630 हरियाणा में केजरीवाल का हरियाणवी कार्ड, सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

चंडीगढ़। दिल्ली और पंजाब में अपनी जड़े मजबूत करने के बाद आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा का रुख कर लिया है। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को बहादुरगढ से लेकर अपने गृह नगर सिवानी तक रैली निकाली और पार्टी के प्रति लोगों के झूकाव को जाना। वहीं इससे पहले केजरीवाल हिसार में हरियाणा बचाओं रैली भी कर चुके हैं।

हरियाणा में पैर पसारने पहुंचे केजरीवाल हरियाणा में अपने गांव सिवानी से निकले और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली से सटे बहादुगढ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का लंबा-चौड़ा जनसमूह था। बहादुरगढ में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का स्वागत ढोल-नगाड़े और हरियाणवी थाप के साथ किया। काफिला आगे बढ़ा तो रास्ते में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने झंडे पोस्टर और शामियाने लगाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

arvind kejriwal pti 875 630 630 हरियाणा में केजरीवाल का हरियाणवी कार्ड, सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

आपको बता दें कि केजरीवाल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और वो अपनी इसी हरियाणवी छवी के जरिए हरियाणवियों का दिल जीतने की चाह रखे हुए हैं। यहां तक की केजरीवाल अपनी रैली में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वो हरियाणवी हैं और अपने लोगों के बीच और अपनी कर्मभूमि पर आए हैं। केजरीवाल ने कहा कि वो अपनी कर्मभूमि का कर्ज उतारने आए हैं। इसी के साथ उन्होंने हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है।

उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। अब उनके हरियाणवी अंदाज में आने से ये साफ हो गया है कि वो हरियाणा के चुनाव में हरियाणवी कार्ड का ही सहारा लेंगे। चुनाव लड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी नवीन जयहिंद का कहना है कि केजरीवाल हरियाणा के हैं और यही पैदा हुए तो अपने सूबे में आखिर क्यों चुनाव न लड़ें?

Related posts

पर्यटन मंत्री सतपाल महराज के निर्देशन में देवभूमि में रही योगा की धूम

Arun Prakash

मप्र: वोटरों को लालच देने वाले नेता हो जाएं सावधान, EC ने लांच किया एप

mahesh yadav

आगराः 12 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Shailendra Singh