Breaking News देश भारत खबर विशेष

उन्नाव कांड की केजरीवाल ने की कड़ी निंदा, बताया सुनियोजित साजिश

aap arvind kejariwal उन्नाव कांड की केजरीवाल ने की कड़ी निंदा, बताया सुनियोजित साजिश

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता के साथ हुई कार दुर्घटना को उसका सफाया करने की सुनियोजित कोशिश करार दिया। केजरीवाल ने कांवरियों के स्वागत में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ यह सुनियोजित साजिश है और घटना कानून का मखौल उड़ाती है।’’

आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने कहा, ‘‘ इंसाफ मिलने के बजाय पीड़ित परिवार के सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। सरकार और देश को पीड़िता का समर्थन करना चाहिए और आरोपियों को अवश्य सजा मिलनी चाहिए।’’

उत्तर प्रदेश के भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर बलात्कार कांड में आरोपी हैं और उन्हें पिछले साल 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को जब बलात्कार पीड़िता, उसकी दो रिश्तेदार और वकील कार से जा रहे थे तब रायबरेली में एक तेज ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। उनके रिश्तेदारों की इस हादसे में जान चली गयी। पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हुए।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता और उसके परिवार का सफाया करने का यह प्रयास पूर्व नियोजित साजिश और विधि के शासन का मखौल जान पड़ता है। कैसे कोई सभ्य समाज ऐसे राज्य प्रायोजित बर्बरता को होने दे सकता?’’ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी सोमवार को पीड़िता से मिलने लखने के एक अस्पताल में गयीं। उन्होंने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली लाया जाना चाहिए।

Related posts

ED गौरव आर्या से रिया और ड्रग कनेक्शन की करेगी पूछताछ

Samar Khan

यूपी के बिजनौर कांड में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 5 गिरफ्तार

shipra saxena

सरकारी खर्च पर RSS कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही भाजपा- अखिलेश यादव

mahesh yadav