चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से घिरते नजर आ रहे हैं। प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने अपने पंजाब में रैली के दौरान एक रात मोगा के पूर्व आतंकवादी के घर बिताई है, एक मौक मिलते ही विरोधियों ने केजरीवाल पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। यहां आपको बता दें कि केजरीवाल राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आए हुए थे।
अरविंद केजरीवाल के बयान पर विरोधी पार्टियों ने निशाना साधना शुरु कर दिया है। अकाली दल और कांग्रेस पार्टी अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल उग्रवादियों के करीब रहते हैं, जो व्यक्ति स्वयं ही आतंकियों ने साथ रहता है वो प्रदेश से किस प्रकार से भ्रष्टाचार और आतंक का सफाया कर सकता है। यहां पर आपको बता दें कि स्थानीय पुलिस सूत्रों ने भी बताया है कि केजरीवाल ने वास्तव में अपनी रात उन लोगों के साथ गुजारी है।