देश राज्य

केजरीवाल के तीन साल पर कांग्रेस ने चार्जशीट जारी कर बताया ‘खाप’ सरकार

Ajay Makan

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को केजरीवाल सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर एक चार्जशीट रिपोर्ट जारी कर दिल्ली सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पी. सी. चाको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ये चार्जशीट जारी की है। पार्टी ने तय किया है कि इस रिपोर्ट को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सौंपा जाएगा, ताकि जनता तक वे केजरीवाल सरकार की असलियत पहुंचा पोल-खोल सके।

Ajay Makan
Ajay Makan

बता दें कि इस मौके पर अजय माकन ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को ‘खाप’ सरकार बताते हुए मुख्यमंत्री को तुगलक करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार हर मोर्चे पर फ्लाप है। अजय माकन ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे है, एक भी कॉलेज नहीं खोला, मैं उन्हें चुनौती देता हूँ कि खुले मंच पर आए और डिबेट करें। माकन ने कहा कि शिक्षा में सेंक्शन बजट में पैसा लेप्स हुआ है ये उनकी उपलब्धि है ?, एक नाले पर छोटा सा ब्रिज बनाकर उसको फ्लाईओवर बताया जा रहा है। जबकि दिल्ली की जनता जानती है कि फ्लाईओवर किसे कहते है।

वहीं माकन ने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुट है, मनमुटाव की कोई बात नहीं है। आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस को अपना समर्थन देगी। आज जनता को महसूस हो रहा है कि कांग्रेस सरकार ने ही दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं रखी थी। केजरीवाल सरकार पूरी तरह विफल है। अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का कार्य कांग्रेस ने किया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार ने वहां विकास के लिए मना किया था। वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा की राजधानी में जगह जगह सड़कें टूटी हुई है स्वास्थ्य सेवा चरमराई हुई है और ये झूठी उपलब्धियां दिखाकर जनता को धोखा दे रहे हैं।

Related posts

खाद्य सुरक्षा कानूनःवितरण प्रणाली परिचालन को पूरी तरह कम्‍प्‍यूटरीकृत किया जाएगा

mahesh yadav

नादेड़ में मारे गय़े साधु का हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्यारा साधु के शव के साथ क्या करना चाहता था?

Mamta Gautam

हिंसा के बाद एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, इन 37 किसान नेताओं पर हुई FIR

Aman Sharma