लाइफस्टाइल

इन नैचुरल तरीकों से घर को रखें ठंडा, AC कूलर से भी ज्यादा है असरदायक

Untitled 294 इन नैचुरल तरीकों से घर को रखें ठंडा, AC कूलर से भी ज्यादा है असरदायक

नई दिल्ली। गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए लोग AC और कूलर का उपयोग करते हैं पर अगर हम आपको कहें कि आप बिना AC और कूलर के ही अपने घर को ठंड रख सकते हैं तो आप यकीन करेंगे। गर्मी से बचने के लिए यूं तो लोग AC और कूलर का ही सहारा लेते हैं पर AC सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप गर्मी से बचना चाहते हैं तो आप कुछ नेचुरल तरीके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां… आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जो आपको भंयकर गर्मी से राहत दे सकते हैं। ये आपको नेचुरल तरीको से ठंडा रखेंगे।

Untitled 294 इन नैचुरल तरीकों से घर को रखें ठंडा, AC कूलर से भी ज्यादा है असरदायक

छतों पर कराएं पेंट या पीओपी 

घर को ठंडा रखने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है घर की छतों को ठंडा रखना। इसलिए घर की छतों पर पैंट करवाने से पहले जान लें कि आपको घर की छतों पर गहरा और डार्क रंग नहीं करवाना है क्योकि इससे घर की छत काफी जल्दी गर्म हो जाती है इसलिए हो सके तो अपने घर की छतों पर सफेट पेंट या पीओपी करवाएं। सफेद रंग रिफ्लेक्टर का काम करता है जिससे घर ठंडा रहता है।

बैड शीट और पर्दों का प्रभाव

घर की बैड शीट और पर्दें घर को ठंडा और गर्म रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए अगर घर को ठंडा रखना है तो आपको  कॉटन की बैडशीट और पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योकि कॉटन की बैडशीट और पर्दों का इस्तेमाल करने से  घर में ठंड़क बनी रहती है।

 इको फ्रेंडली 

घर को ठंडा बनाने के लिए आपको अपना घर इको फ्रेंडली बनाना होगा। घर को बनवाने के लिए हमेशा रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान जैसी चीजों पर फोकस करें। इससे घर गर्मी के मौसम में ठंडा रहता है।

फर्श को रखें खाली

घर का फर्श घर को ठंडा रखने में काफी अच्छा साबित होता है। यूं तो सभी घर को साफ रखने के लिए फर्श पर कालीन का उपयोग करते हैं पर आपको गर्मी में ऐसा नहीं करना हैं इससे फर्श ठंडा रहता है और ये सेहत के लिए भी अच्‍छा होता है।

 हवादार घर और पानी का छिड़काव

अक्सर आप दिन के समय में खिड़की दरवाजे बंद करके रखते है और शाम के समय भी उसे खोलने की बजाए बंद ही रहने देते हैं। इसकी बजाए आप दरवाजे और खिड़कियां सुबह-शाम खोल दें। इसके अलावा घर की छत पर पानी का छिड़काव भी करें। यह तरीका आपके घर को नेचुरल ठंडा रखेगा।

गर्मी के मौसम में घर को ठंडा बनाने के लिए आपको अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को खोलकर रखना चाहिए। जिससे बाहर की ताजा हवा घर में आ सका। घर को ठंडा बनाने के लिए दरवाजे और खिड़कियां सुबह-शाम खोल देंने चाहिए।

पानी का करें छिड़काव

घर को ठंडा बनाने के लिए आपको अपने घर की छत पर पानी का छिड़काव करते रहना चाहिए इससे आपका घर ठंडा रहता है। इसलिए समय समय पर आपको पानी का छिड़काव करते रहना चाहिए।

पौधों से ठंडक

घर को ठंडा रखने में पौधें काफी अहम होते हैं तो आपको अपने घर के आसपास और कमरे कें अदर ठंडक देने वाले पौधे लगाएं। घर के मेन गेट और बरामदे के आस-पास पौधों को रखने से गर्मी का असर काफी हद तक कम किया जा सकता है। रिसर्च की मानें तो घर को ठंडा रखने में पौधे काफी अहम होते हैं ये घर का तापमान करीब  6-7 डिग्री तक कम करते हैं।

ये भी पढ़ें:-

फूलों से इस तरह से बढ़ा सकते हैं अपने घर की सुंदरता…
 घर में बनाएं ओपन किचन, जो देगा नया और स्टाइलिश लुक
छोटे घर में भी बना सकते हैं स्टडी रुम-आइए जाने कैसे
घर में मौजूद इन कमियों को दूर कर, ऐसे बना सकती है खूबसूरत
घर में लाएं ये चीज, होगी पैसों की वर्षा, पर ध्यान रखनी होगी ये बातें

Untitled 268 इन नैचुरल तरीकों से घर को रखें ठंडा, AC कूलर से भी ज्यादा है असरदायक

Mohini Kushwah

Related posts

सीढ़ियों के इस्तेमाल को बनाएं जीवशैली का हिस्सा

yogesh mishra

दुबलेपन से निजात दिलायेगी बासी रोटी, जानिए कई फायदे

Aditya Mishra

करवाचौथ 2018- दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो जरुर पहने ये ड्रेस, जो देगी स्टाइलिश लुक

mohini kushwaha