एजेंसी, नई दिल्ली। अली अब्बास जफर द्वारा डायरेक्ट फिल्म भारत को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में कटरीना दमदार भूमिका निभाती दिखाई देंगी लेकिन एक्ट्रेस के अलावा एक और एक्टर है जो फिल्म में खास किरदार निभाते नजर आएंगे।
बात कर रहे हैं एक्टर सुनील ग्रोवर की, सुनील इससे पहले ‘पटाखा’ में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म भारत में कटरीना कैफ सलमान खान की दोस्त की भूमिका में हैं जो हर वक्त उनके साथ रहती हैं। वहीं सुनील ग्रोवर भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
बता दें कि दोनों स्टार रियल लाइफ में बेहद खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। यही नहीं क्रिसमस पार्टी में कटरीना ने सुनील ग्रोवर को भी इनवाइट किया था। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने सुनील ग्रोवर के बारे में भी खुलकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने बताया कि सुनील ग्रोवर ‘एक अच्छे इंसान हैं और एक सच्चे आर्टिस्ट’। पिछले साल दोनों का एक वीडियो इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में कटरीना सुनील ग्रोवर की फोटो क्लिक करती दिखाई दे रही हैं। ऐसा करते देख सुनील जमकर पोज दे रहे हैं। दोनों स्टार की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये कैमियो रोल नही है, दरअसल कहानी के अनुसार ‘भारत’ की जर्नी के साथ सुनील ग्रोवर का भी किरदार खास है।