featured देश राज्य

कटनी पुस्तक मेला शनिवार को, तीन बजे होगा भव्य शुभारंभ

katni book fair

कटनी। पुस्तकें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। पुस्तकें ज्ञान का सागर होती हैं। किताबों का संसार बहुत ही अनूठा है। जो हमारे पास नहीं होते हैं, उनके पास होने का एहसास कराती हैं किताबें। किताबें हमें सिखाती हैं, अच्छाई से प्यार करना और बुराईयों से नफरत करना। ऐसा ही किताबों का अनूठा संसार हमारे जिले में ’’कटनी पुस्तक मेले’’ के रूप में रचने जा रहा है, जिसका भव्य शुभारंभ शनिवार को नगर निगम कम्युनिटी हॉल में दोपहर 3 बजे होगा।

katni book fair
katni book fair

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कटनी पुस्तक मेला 25 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें शामिल होने देश के जाने-माने प्रकाशक कटनी पहुंच रहे हैं। यह पुस्तक मेला प्रात: 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। इसमें शक्षणिक, सामाजिक, व्यक्तित्व विकास, कैरियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध होंगी। साथ ही हिन्दी के समकालीन और प्राचीन इतिहास और धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध रहेगा।

वहीं कटनी पुस्तक मेले में पटना के किरण प्रकाशन, नई दिल्ली के जवाहर पब्लिकेशन, नई दिल्ली के ही मानसी पब्लिकेशन, गणपति पब्लिकेशन, चंपक का प्रकाशन करने वाले डेल्ही प्रेस, राजपाल प्रकाशन, पंचतंत्र प्रकाशित करने वाले शांति पब्लिकेशन, हैदराबाद के वाणी प्रकाशन, ज्ञानदीप प्रकाशन, साहित्य अकादमी, तक्षशिला प्रकाशन, इंदिरा प्रकाशन, एकलव्य प्रकाशन, हितपाल प्रकाशन, एमबीडी प्रकाशन, भारती ज्ञानपीठ, जायको पब्लिकेशन, सेज प्रकाशन, नर्मदा पब्लिकेशन, प्रभात प्रकाशन, अरिहंत प्रकाश और राजकमल प्रकाशन शामिल शामिल हो रहे हैं। जिनके संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तकें मेले में उपलब्ध होंगी।

Related posts

सरकारी स्कूलों में छात्रो की घटती संख्या चिन्ताजनक: सीएम रावत

Rani Naqvi

कोर्ट का आदेश, माल्या की संपत्ति कुर्क करे ईडी, आठ मई को सौंपे रिपोर्ट

lucknow bureua

अच्छी कोशिश: कोरोना के खिलाफ जंग में उतरी हनुमान भक्तों की टोली, गांव-गांव जाकर कर रही लोगों की मदद

Pradeep Tiwari