जम्मू - कश्मीर featured राज्य

उप राज्यपाल ने किया निरीक्षण, सरपंचों को दिया 25 लाख बीमा

उप राज्यपाल

जम्मू: उप राज्यपाल ने कहा राज्य में शांति बहाल के लिए सभी वर्गो से बातचीत होगी। जम्मू कश्मीर के लोगों के बेहतर विकल्प तैयार कर रहे हैं। इसमें विकास की ब्यार आएगी। जम्मू कश्मीर में पंचों और सरपंचों को निशाना बनाया जा रहा है। इन संरपंचों और पंचों की बीमा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दिया गया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। पंच सरपंच लोगों के विकास और उनकी समस्याओं को हल करने मे रीढ की हड्डी होते है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखकर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने मारे गए पंचों और सरपंचों के परिवार के प्रति सांत्वना भी प्रकट की। आंतंकी गोलियों से शहीद हुए भाजपा नेता अजय पंडिता और एएम वारी की शहादत को भी नमन किया और कहा उनकी शहादत खाली नहीं जाएगी।

डाक्टरो को भी 25 लाख अतिरिक्त बीमा

जम्मू कश्मीर मे कोविड 19़ के मरीजों का उपचार कर रहे फ्रंट लाइन वारियर के लिए 25 लाख रूपये का अतिरिक्त बीमा प्रदान करने की भी मनोज सिन्हा ने घोषणा की। डाक्टरों को पहले से ही 50 लाख रूपये का बीमा दिया गया है। अब राज्य सरकार भी 25 लाख रूपये का अतिरिक्त बीमा प्रदान करेगीै। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोविड 19 से बचने के हर प्रयास करें। सरकार द्वारा जारी एडवायजरी पर गौर करें और इस महामारी से बचें।

उप राज्यपाल शहीदों को याद किया

उप राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर में 1947 में घुसपैठ हुई। बिग्रेडियर उसमान और बिगेडियर राजेंद्र सिंह ने अपनी शहादत देकर जम्मू कश्मीर और लोगों को बचाया। अब आतंकी के दौर से गुजर रहे राज्य में भारतीय सेना और पुलिस साहस दिखाकर राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। पिछले तीस दशकों से सीमा पार से छेडे युद्ध से राज्य जूझ रहा है। इसका मुहंतोड जवाब दिया जा रहा हैैं। कई जवानों ने अपनी शहादत देकर राज्य की सीमाओ को बचाया हैं।

लोकतंत्र की होगी बहाली

उपराज्यपाल ने लोगों के विकास, केंद्र की परियोजनाओं, 24 घंटे बिजली मुहैया कराने, पानी की सुविधा, उद्योगों को बढ़ावा देने, लोकतंत्र की बहाली का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा राज्य में लोकतंत्र की बहाली के लिए सभी राजनीतिक दलों से बात होगी और जल्द ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। लोकतंत्र बहाली आम लोगों का विकास होगा और नेता सीधे तौर पर आम लोगों के संपर्क में रहेंगे। नए जम्मू कश्मीर की स्थापना के लिए पिछले एक वर्ष से जारी कार्यो को पूर्ण रूप से जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए भी आम लोगांे से सहयोग की अपील की।

Related posts

पठानकोट हमले के दोषियों को सजा दे पाक: ओबामा

bharatkhabar

नीतीश के गृह जनपद में फहराया पाकिस्तानी झंडा, एक शख्स गिरफ्तार

bharatkhabar

बासित ने कहा : नहीं हुआ सर्जिकल स्ट्राइक, अगर होता तो पाक देता जवाब

shipra saxena