Breaking News featured यूपी राज्य

कासगंज हिंसा: सहारनपुर की डिप्टी डीएम का बयान, चंदन को तिरंगे की आड़ में भगवा ने मारा

nyoooz hindi कासगंज हिंसा: सहारनपुर की डिप्टी डीएम का बयान, चंदन को तिरंगे की आड़ में भगवा ने मारा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई चंदन नाम के युवक की हत्या और उसके बाद भड़के तनाव में अब सहारनपुर की डिप्टी डीएम ने घी डालने का काम किया है। सहारनपुर की डिप्टी डीएम रश्मि वरुण के सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट के चलते इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है और लोगों में डीएम को लेकर गुस्सा है। सहारनपुर की डिप्टी डीएम ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि चंदन गुप्ता को खुद भगवा ने ही मारा है, जिसके बाद बवाल मच गया है। रश्मि ने फेसबुक में कासगंज हिंसा की तुलना पिछले साल हुए सहारनपुर हिंसा से कर दी है। nyoooz hindi कासगंज हिंसा: सहारनपुर की डिप्टी डीएम का बयान, चंदन को तिरंगे की आड़ में भगवा ने मारा

उन्होंने लिखा कि ये थी कासगंज की तिरंगा रैली। ये कोई नई बात नहीं है। अंबेडकर जयंती पर सहारनपुर के सड़क दूधली में भी ऐसी ही रैली निकली थी। उसमें बाबा साहेब गायब थे, या यूं कहीए के भगवा रंग में विलीन हो गए थे। कासगंज में भी यही हुआ। तिरंगा गायब और भगवा शिर्ष पर। जो लड़का मारा गया, उसे किसी दूसरे, तीसरे समुदाय ने नहीं मारा। उसे केसरी, सफेद और हरे रंग की आड़ लेकर भगवा ने खुद मारा। इतना ही नहीं उन्होंने बरेली डीएम के बयान का भी समर्थन किया है।

इमोजी के साथ डिप्टी डायरेक्टर ने लिखा है कि पाकिस्तान में जाकर नारे लगाकर मरना है क्या इन्हें। विक्रम सिंह द्वारा इस मामले में सफाई देने पर उन्होंने कहा कि देखिये सही बात का किस तरह अपना स्पष्टीकरण देना पड़ता है, सही इंसान को भी माफी मांगनी पड़ती है। उनके इस पोस्ट के तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, फिलहाल ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कहा ये भी जा रहा है कि उनको अपने इस बयान के लिए सरकार को जवाब भी देना पड़ सकता है।

Related posts

केन्द्रीय पर्यवक्षकों के सामने नारेबाजी अनुशासनहीनता: शांता कुमार

Rani Naqvi

कांग्रेस प्रवक्ता ने योगी सरकार को बताया अहंकारी, सिर्फ प्रचार कर रहे है मुख्यमंत्री!

Shailendra Singh

टेलीफोन कर्मी की मिली लाश

Breaking News