featured देश राजस्थान

करणी सेना के चीफ लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

kalvi sena 28 01 2017 करणी सेना के चीफ लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

करणी सेना के चीफ लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में देर रात दो बजे अंतिम सांस ली। वे 80 साल के थे।

ये भी पढ़ें :-

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 58,200 से नीचे

जानकारी के मुताबिक कालवी का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। वे लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन जयपुर में रखा जाएगा।

बता दें कि कालवी का अंतिम संस्कार नागौर जिले के उनके पैतृक कालवी गांव में आज मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद किया जाएगा। बता दें कि जून 2022 मं ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण कालवी का लंबे समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था।

कौन हैं लोकेंद्र सिंह कालवी
बता दें कि लोकेंद्र सिंह कालवी राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव के रहने वाले थे। कालवी की पढ़ाई अजमेर में पूर्व राजपरिवारों के पसंदीदा स्कूल मेयो कॉलेज से हुई थी। उनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ थी।

इन सब के साथ ही वे बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थेलोकेंद्र सिंह कालवी के पिता कल्याण सिंह कालवी राजस्थान और केंद्र सरकार में मंत्री रहे थे। सती आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कालवी मानते थे कि वो राजनेता बाद में हें राजपूता पहले हैं। अपने पिता की तरह ही लोकेंद्र सिंह कालवी भी काफी सक्रिय रहे हैं।Karni Sena Chief Lokendra

Related posts

WTC Final: महामुकाबले में मौसम का खलल जारी, जानिए आज कब शुरू होगा मैच

pratiyush chaubey

जानिए: क्यों अमेरिका के साथ व्यापार मुद्दे पर तनातनी अब चीन को पड़ने लगी है भारी

Rani Naqvi

संघ के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को समन

bharatkhabar