देश featured

कर्नाटक निकाय चुनाव में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी कांग्रेस, कुमारस्वामी बोले-गठबंधन की जीत

कर्नाटक चुनाव कर्नाटक निकाय चुनाव में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी कांग्रेस, कुमारस्वामी बोले-गठबंधन की जीत

नई दिल्ली। कर्नाटक निकाय चुनाव के बाद अब बीजेपी को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भी निराशा हाथ लगी है। अभी तक घोषित 2670 सीटों के नतीजों में कांग्रेस को बढ़त है। कांग्रेस ने अब तक 988 सीटें और बीजेपी ने 929 सीटें जीती हैं और इसी के साथ कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। कुल 2662 वार्डों में कांग्रेस ने 982, बीजेपी ने 929 और जेडी (एस) ने 375 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनके अलावा 329 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। तो वही बीएसपी ने 13 वार्ड और अन्य के खाते में 34 सीटें आई हैं।

कर्नाटक निकाय चुनाव
कर्नाटक निकाय चुनाव

आपको बता दें कि निकाय चुनाव के परिणाम पर बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कहा कि हम सफल हुए हैं। जेडीएस और कांग्रेस बीजेपी को दूर रखने के लिए एक साथ काम करेगी।

वहीं इन नतीजों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि, आम तौर पर शहरी मतदाता बीजेपी को वोट करते हैं, लेकिन इस नतीजे से यह साबित हुआ है कि अब शहरी वोटर भी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को पूरा समर्थन दिया है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर कांग्रेस और जेडीएस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े हैं। यही वजह है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच कांटे का मुकाबला है। बता दें कि 31 अगस्त को राज्य के 105 शहरी निकाय क्षेत्र पर चुनाव हुए हैं। इनमें 29 शहर नगरपालिकों, 53 नगर पालिकाओं। 23 नगर पंचायत और 135 कॉर्पोरशन वार्ड के लिए वोट डाले गए थे।

ये भी पढे़ं:-

कर्नाटक विधानसभा चुनावों प्रचार करने हुबली पहुंचे राहुल गांधी, विमान में खराबी

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Related posts

कैबिनेट गठन को लेकर राज्य मंत्री सुरेश राही का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा….

Neetu Rajbhar

क्या इंदिरा गांधी को पहले ही हो गया था मौत का अंदेशा? इंदिरा के जीवन से जुड़े खास तथ्य

mahesh yadav

जो बिडेन का बड़ा बयान, अफगानिस्तान से बाहर निकलना अमेरिकी राष्ट्र-निर्माण के अंत का प्रतीक

Nitin Gupta