नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड प्रिया सहदेव से शादी करने वाले है। बता दें की करिश्मा और संजय का तलाक जून 2016 में हुआ था। करिश्मा और संजय की शादी 13 साल पहले 2003 में हुई थी। दोनों के इस शादी से समाइरा(12) और कियान राज कपूर(7) नाम से दो बच्चें है और तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टिडी करिश्मा को मिल गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय कपूर और प्रिया सहदेव के अफेयर की खबरें कई बार आती रही है। दोनों को काफी बार साथ देखा गया था इस वजह से उनकी अफेयर की खबरें आने लगी थी।
खबरों की माने तो दोनों इस साल अप्रेल में शादी कर रहे है और दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी है।
बता दें की प्रिया सहदेव एक मोडल है और प्रिया ने पहले विक्रम चटवाल से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। साथ ही संजय कपुर भी पहले दो बार शादी कर चुके है।