Breaking News featured देश मनोरंजन

करिश्मा कपूर ने बेचा अपना अपार्टमेंट, 20 लाख से ज्यादा किया स्टैंप ड्यूटी का भुगतान

37806197 41f9 4adf 8fd4 340618764b8a करिश्मा कपूर ने बेचा अपना अपार्टमेंट, 20 लाख से ज्यादा किया स्टैंप ड्यूटी का भुगतान

बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। यक चर्चाएं उनकी निजी जिंदगियों से जुड़ी हुई होती हैं।इसी बीच आज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। करिश्मा कपूर और उनकी बबिता कपूर ने मुंबई में अपना एक अपार्टमेंट 10.11 करोड़ रुपए में बेच दिया है। इसके लिए उन्हें 20 लाख 22 हजार रुपए स्टैंप ड्यूटी शुल्क भी चुकाना पड़ा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस का मुंबई के खार एरिया की एक बिल्डिंग के 10वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट था। जिसे एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर 2020 को बेच दिया है। करिश्मा का ये अपार्टमेंट 1610 स्क्वेयर फीट का है।

इन सेलेब्स ने खरीदे नए अपार्टमेंट-

बता दें कि इन दिनों बाॅलीवुड कलाकारों द्वारा अपार्टमेंट बेचने और खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके पीछे सरकारी कारण है। वो ये है कि महाराष्ट्र सरकार ने स्टैंप ड्यूटी शुल्क में भारी कटौती की थी। जिसके चलते बाॅलीवुड सेलेब्स ने अपार्टमेंट खरीदने और बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके चलते अभी हाल ही में जान्हवी कपूर ने मुंबई के जुहू में 39 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी खरीदी। जान्हवी श्रीदेवी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं। इस प्रोपर्टी को खरीदने के लिए जान्हवी कपूर ने 23 करोड़ रुपए का बैंक लोन भी लिया है। जान्हवी ने बिल्डिंग के 14वेंए 15वें और 16वें यानी 3 फ्लोर खरीद लिए हैं। इसके साथ ही अक्टूबर 2020 में ऋतिक रोशन ने दो अपार्टमेंट खरीदे, जो कि तीन मंजिल का बना हुआ है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है। ये प्रोपर्टी जुहू.वर्सोवा लिंक रोड पर है। इसमें एक प्राइवेट एलिवेटर और 10 पार्किंग स्लॉट है।

आभा दमानी ने खरीदा करिश्मा का अपार्टमेंट-

वहीं नवंबर 2020 में आलिया भट्ट 2460 स्क्वेयर फुट का आपर्टमेंट खरीदा। इसकी कीमत 32 करोड़ रुपए है। आलिया का ये अपार्टमेंट बांद्रा के पाली हिल वास्तु बिल्डिंग में है। इसके साथ ही करिश्मा का खरीदने वाली महिला का नाम आभा दमानी है। ये अपार्टमेंट खार वेस्ट के रोज क्वीन में स्थित है। इसमें दो कार के पार्किंग की जगह है।

Related posts

अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे लड़ाकू विमान, स्वागत करने को तैयार देश, वायुसेना चीफ होंगे मौजूद

Rani Naqvi

असम में टूटा शराब का कहर,53 की मौत

bharatkhabar

कोरोना की तेज रफ्तार, 24 घंटे में 53,480 बीमार

Saurabh