मनोरंजन featured

नाम सुनकर खिलखिलाकर हंसने लगे तैमूर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

taimoor khan नाम सुनकर खिलखिलाकर हंसने लगे तैमूर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नई दिल्ली।  जब भी बॉलीवुड में सबसे फेमस और क्यूट किड्स की बात आती हैं तो सैफ अली खान और करीना कपूर के खान के लाडले का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यूं तो तैमूर की उम्र महज डेढ़ साल है पर उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। आए दिन तैमूर अली खान की कोई ना कोई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। जब भी छोटे नवाब तैमूर अपने घर से निकलते हैं उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेचैन दिखता है। फैंस को हमेशा से तैमूर की क्यूट तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

तैमूर अली खान
तैमूर अली खान

तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

हाल ही में तैमूर को अपनी नैनी के साथ देखा गया। नैनी के साथ वह मस्ती करते हुए जैसे ही कार से निकलते हैं। सब लोग उन्हें घेर लेते हैं और फोटोज और वीडियोज बनाने लगते हैं। इसी दौरान तैमूर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर आप उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो।

खिलखिलाकर हंसे तैमूर

तैमूर की ये वीडियो जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इसमें तैमूर का नाम मीडिया वाले लेते हैं और तैमूर अपना नाम सुनकर एक प्यारी सी स्माइल देते हैं और खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। बता दें कि इस दौरान तैंमूर ने व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं जिसमें वो बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी तैमूर करण जौहर के घर रूही और यश के साथ खेलते नज़र आए थे।

ये भी पढ़ें:-

करीना कपूर का गोल्डन अवतार, रैम्प पर दिखीं ऐसी अदाएं थम गई सभी की निगाहें

करीना कपूर को लेकर सवाल पूछने पर रिपोर्टर पर भड़के अक्षय कुमार, देखें वीडियो

Related posts

UP BHU News: बीएचयू छात्रा के साथ बस चालक ने की छेड़छाड़, घाट पर छठ पूजा देखने गई थी पीड़िता

Rahul

राजस्थान: गणतंत्र दिवस पर शहीद की पत्नी का हुआ अपमान, सम्मान मिलने से पहले ही खत्म हो गया कार्यक्रम

Saurabh

6 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul