Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

फिल्म ‘पठान’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगे करन-अर्जुन, ये सितारे भी फिल्म में लगाएंगे चार चांद

bcfc7e30 a851 4397 8aef 4ff75315b28b फिल्म 'पठान' में एक बार फिर साथ नजर आएंगे करन-अर्जुन, ये सितारे भी फिल्म में लगाएंगे चार चांद

बाॅलीवुड। इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्मों की खबरे तेजी से आनी शुरू हो जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम दो पसंदीदा हीरो को पर्दे पर एक साथ देखना चाहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ी है जिन्हें पर्दे पर एकसाथ देखना अच्छा लगता है। उन्हीं जोड़ी में से एक जोड़ी शाहरूख खान और सलमान खान की है। फिल्म करन-अर्जुन में दोनों की जोड़ी को दर्शको ने खूब पसंद किया था। इंटरनेट की रिपोर्ट के अनुसार अब दोनों की फिल्म पठान में एकसाथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म में कैमियों करते नजर आएंगे सलमान खान-

बता दें कि शाहरुख खान खुद लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं और उन्होंने 2018 में फिल्म जीरो के बाद से कोई फिल्म नहीं की है। हालांकि, फिल्मी गलियारों से खबरें हैं कि शाहरुख ने दो प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और ना ही इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में दिखाई देने वाले हैं और इसकी तैयारी कर रहे हैं। जानकारी यह भी आ रही है कि इस फिल्म में सलमान भी शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं शाहरुख खान की इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म पठान में ये सितारे भी होंगे-

आज भी फिल्मों के प्रशंसक सलमान और शाहरुख को एक साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों ने कई सालों से एक साथ एक फिल्म नहीं की है, लेकिन ऐसा कई बार हुआ है जब दोनों को एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो करते देखा गया है। अब ऐसा मौका एक बार आने वाला है जब आप दोनों सितारों को एक फिल्म में देखेंगे। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण दिखाई देने की खबरें हैं।

Related posts

होम स्टे योजना को बढ़ावा देगी उत्तराखंड सरकार, मिलेगा रोजगार

Samar Khan

बीएचयू मामला: पीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे छात्र, पुलिस ने हिरासत में लिया

Pradeep sharma

अमित शाह कुछ देर में पेश करेंगे, जानें कहां से मिलेगा समर्थन, कौन करेगा विरोध

Trinath Mishra