नई दिल्ली। कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो के बंद होने के बाद कपिल कुछ दिनों तक छोटे पर्दे से गायब रहे। अब कपिल दर्शकों के सामने सीधे बड़े पर्दे पर आ रहें हैं। आज कपिल की फिल्म फिरंगी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अंग्रेजों के शासनकाल की कहानी दिखाई जा रही है।
वैसे तो अंग्रेजी शासन पर कई फिल्में बनी है और सुपरहिट हुई हैं। कपिल की फिल्म फिरंगी अंग्रेजी शासन की अलग ही कहानी है। ये कहानी ‘मंगा’ जो कपिल शर्मा का किरदार है उसकी कहानी है जो अंग्रेजों को बूरा नहीं मानता था। उसके गांव में उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन लड़की के दादाजी ऐसे लड़के के साथ अपनी पोती की शादी नहीं कर सकते जो अंग्रेजों के साथ हो।
फिल्म इसी कहानी पर आधारित है कि क्या मंगा अपने प्यार को पाने में सफल होता है या अंग्रेजों का साथ देता है। गौरतलब है कि कपिल की पहली फिल्म किस किस को प्यार करूं ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद भी कपिल का जलवा टीवी शो से बरकरार ही रहा। सुनील ग्रोवर से हुई लड़ाई के बाद कपिल का शो बंद हो गया। अब फिंरगी के जरिए कपिल एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में है।