featured देश यूपी

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

vikas dubey arrest कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

कानपुर में खूनी कांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन के मंदिर से गिरफ्तार किया गया

उज्जैन। कानपुर में खूनी कांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन के मंदिर से गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर कुख्यात गुंडा विकास दुबे को उज्जैन के मंदिर से पकड़ा गया है। कई दिनों से चल रही पुलिस और विकास दुबे की बीच आंख मिचौली का खेल अब खत्म हो गया है। जिस वक्त विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया उस वक्त वो महाकाल के दर्शन करने जा रहा था।

सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। विकास दुबे को पुरे देश की पुलिस तलाश कर रही थी। बता दें कि उज्जैन के मंदिर में एक व्यक्ति ने जोर जोर से खुद को विकास दुबे बता कर चिल्लाना शुरू किया और कहा कि वो ही विकास दुबे है। इसके लिए उसने उज्जैन के लेकल मीडिया को जमा किया और खुद को सरेंडर करने की जानकारी दी।

वहीं ये कहना बहुत मुश्किल है कि ये शक्स विकास दुबे है या नहीं क्योंकि इतना बड़ा गैंगस्टर का इतनी आसानी से पकड़ा जाना अपने आप में एक सवाल है। वहीं सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अगर विकास दुबे उज्जैन पहुंचा तो कैसे पहुंचा। क्योंकि बुधवार को विकास दुबे को फ़रीदाबाद के एक हॉटल के बाहर देखा गया है। वहीं पूरे देश की पुलिस विकास दुबे को ढूंढ रही थी।

https://www.bharatkhabar.com/rajasthan-board-result-declared-girls-beaten/

कौन है ये शख्स जो खुद को बता रहा विकास दुबे

बता दें कि जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसने खुद अपने विकास होने की खबर दी और साथ ही मंदिर के बाहर लोकल मीडिया को इकट्ठा कर जोर –जोर से चिल्ला कर कहने लगा कि वो विकास दुबे है। उसके बाद पुलिस ने विकास दुबे बताने वाले इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं यकीन ये भी जताया जा रहा है कि हो सकता है कि विकास दुबे ने ये कदम एनकाउंटर से डर कर उठाया हो। क्योंकि जिस तरह से पूरे देश की पुलिस विकास दुबे को ढूंढ रही थी हो सकता है विकास दुबे को लगा हो कि अब उसका बचना मुश्किल है इस लिए उसने सेरेंडर करने का फैसला लिया हो। फिलहाल अभी भी साफ तौर कुछ कहना मुश्किल है कि गिरफ्तार होने वाला व्यक्ति विकास दुबे है या नहीं। पूरी जानकारी के लिए देखते रहिए हमारी रिपोर्ट….

 

Related posts

चार धाम यात्रा शुरू, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

Neetu Rajbhar

लालू ने कोर्ट से कहा- जेल में नहीं है शुद्ध पानी की व्यव्सथा, कम सजा दें

Vijay Shrer

यूपी के बाद अब गुजरात मिशन पर चले पीएम नरेंद्र मोदी

kumari ashu