देश Breaking News featured राज्य

बहस में गर्माया मामला, CRPF जवान ने तीन साथियों को गोलियों से भून दिया

AARMI 1 बहस में गर्माया मामला, CRPF जवान ने तीन साथियों को गोलियों से भून दिया

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के एक शिविर में बहस होने के बाद सीआरपीएफ के एक जवान ने बुधवार को कथित तौर पर गोली चलाई जिसमें उसके तीन साथी जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उधमपुर के बट्टल बलियान इलाके में बल के 187वें बटालियन शिविर में यह घटना रात लगभग दस बजे उस समय हुई जब कांस्टेबल अजित कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से अपने तीन सहयोगियों पर गोली चला दी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और कुमार ने खुद को भी गोली मार ली और उसे एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। मृतकों की पहचान राजस्थान के रहने वाले हेड कांस्टेबल पोकरमाल आर, दिल्ली के योगेन्द्र शर्मा और हरियाणा के उमेद सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि जवानों के बीच विवाद होने के बाद गोली चलाई गई। सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

Related posts

यूपी में युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कल

Shailendra Singh

फिर कोरोना की चपेट में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, खुद को किया आइसोलेट

Saurabh

देखें चौथे चरण की 71 सीटों पर इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर

bharatkhabar