featured देश यूपी

एक्सप्रेस-वे के रास्ते औरैया जा रहे थे अखिलेश यादव, पुलिस ने हिरासत में लिया

kanpur, akhilesh yadav, arrested detained, unnao, attemped go aurriya

बुधवार को औरैया में हुए बवाल के बीच गुरुवार को यहां जाने के लिए निकले सपा अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत कर लिया है। पुलिस ने अखिलेश यादव को उन्नाव एक्सप्रेस-वे हिरासत में लिया है। वह कानपुर तथा कन्नौज पुलिस को चकमा देकर उन्नाव जा रहे थे। कानपुर से लेकर कन्नौज तक पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में लेने की तैयारी थी।

kanpur, akhilesh yadav, arrested detained, unnao, attemped go aurriya
akilesh yadav arrested

दरअसल बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव में पर्चा भरने को लेकर बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर झड़प हो गई थी। झड़प इस कदर बढ़ गई थी कि दोनों के बीच में पथराव भी हुआ था और काफी क्षति भी पहुंची थी। उपचुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से दीपू सिंह तथा सपा की तरफ से सुधीर यादव ने पर्चा भरा। इस दौरान पुलिस सपा विधायकों ने पिटाई करने का आरोप लगाया था, पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को हिरासत में लिया था।

आपको बता दें कि यहां पर उपचुनाव जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राजवीर सिंह के खिलाफ अविश्वास पत्र पास होने के बाद हो रहा है और बुधवार को नामांकन का दिन था। बीजेपी की तरफ से दीपू सिंह ने अपने काफिले के साथ दो सेट में पर्चा भरा। नामांकन के दिन पुलिस ने नामांकन कक्ष से 20 किलोमीटर के दायरे में पहले से ही पहरेदारी बढ़ा दी थी। लेकिन देखने वाली बात यह है कि सपा से सुधीर यादव के खिलाफ हाल ही में रेप का केस भी दाखिल किया गया था जिसमें वह वांछित हैं। चुनाव में सुधीर यादव और बीजेपी से दीपू सिंह आमने सामने हैं।

लेकिन रेप केस में वांछित चल रहे सुधीर यादव को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है, कि खबर जैसे ही सपा कार्यकर्ताओं को मिली तो उसके बाद सपा कार्यकर्ता एकजुट हो गए। जिसके बाद बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। आपको बता दें कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरेया कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन अब उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

 

Related posts

यूपी में देर रात 9 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

Aditya Mishra

देश में मचे हाहाकार से होगा क्या अच्छे दिन का आगाज !

piyush shukla

बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का हुआ निधन

Samar Khan